{"_id":"63f7cea638022ced56062b44","slug":"mr-up-nazim-muscle-man-up-became-sanchit-aligarh-news-c-2-ali1009-52824-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बुलंदशहर के नाजिम बने मिस्टर यूपी, मेरठ के संचित को मिला मसल्स मैन यूपी का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बुलंदशहर के नाजिम बने मिस्टर यूपी, मेरठ के संचित को मिला मसल्स मैन यूपी का खिताब
Fri, 24 Feb 2023 02:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 02:07 AM IST
सार
मिस्टर यूपी बॉडीबिल्डिंग व फिटनेस प्रतियोगिता में बुलंदशहर के नाजिम मिस्टर यूपी और मेरठ के संचित को मसल्स मैन यूपी का खिताब मिला।
विज्ञापन
कृष्णांजलि मंच पर क्रीड़ा भारती द्वारा मिस्टर यूपी और मिस्टर बॉडीबिल्डिंग एवं फिटनेस प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में कृष्णांजलि मंच पर क्रीड़ा भारती के बैनर तले मिस्टर यूपी बॉडीबिल्डिंग व फिटनेस प्रतियोगिता कराई गई। इसमें मिस्टर यूपी नाजिम बुलंदशहर, मसल्स मैन यूपी संचित गुप्ता मेरठ और उभरते खिलाड़ी मुकीम मेरठ रहे।
विज्ञापन
मिस्टर अलीगढ़ क्लासिक बाॅडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में आदित्य भारद्वाज प्रथम, साजिद कुरैशी द्वितीय, प्रदीप सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 55 किलो में रिजवान, जतिन कुमार, राहुल अलीगढ़, 60 में मोहम्मद अहमद अलीगढ़, राहुल गाजियाबाद, निखिल मेरठ, 65 में सुशील राजपूत बुलंदशहर, प्रदीप सिंह, हरीश गुप्ता अलीगढ़, 70 में अतुल अलीगढ़, शाहनवाज खान बदायूं, मनोज कुमार मेरठ, 75 में नाजिम मलिक बुलंदशहर, आदित्य भारद्वाज अलीगढ़, अंशु तेवतिया मेरठ, 80 में जितेंद्र कुमार फिरोजाबाद, साजिद, शिवम अलीगढ़, 80 में संचित गुप्त मेरठ, राशिद बुलंदशहर, सत्यम हाथरस, 85 से अधिक भार वर्ग में मुकीम मेरठ, अरुण शर्मा हाथरस व खलील फिरोजाबाद क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर मनोज शर्मा, उमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन