फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   MP Chandrashekhar Azad came to Aligarh and Hathras

Hathras Stampede: अलीगढ़ और हाथरस आए सांसद चंद्रशेखर आजाद, बोले-बाबा सामने आए और एक-एक करोड़ दे

Mon, 08 Jul 2024 05:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 08 Jul 2024 05:25 PM IST
सार

सांसद चंद्रशेखर आजाद ने पिलखना पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। वहां से सांसद चंद्रशेखर आजाद हाथरस के बागला जिला चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में पीड़ितों मुलाकात की।

विज्ञापन
MP Chandrashekhar Azad came to Aligarh and Hathras
सांसद चंद्रशेखर आजाद पिलखना में पीड़ित परिवार से मुलाकात करते हुए - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद हाथरस हादसे के पीड़ित परिवारों से मिलने अलीगढ़ और हाथरस आए। उन्होंने मुआवजा धनराशि बढ़ाने की मांग की और संसद में मामले को उठाने की बात कही।

विज्ञापन

विज्ञापन

हाथरस की तहसील सिकंद्राराऊ के गांव फुलरई-मुगलगढी में 2 जुलाई को साकार हरि उर्फ भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ के दौरान अलीगढ़ के कस्बा पिलखना निवासी तीन महिलाओं समेत एक बच्चे की मौत हो गई थी। 8 जुलाई को लोकसभा क्षेत्र नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने पिलखना पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। परिजनों को इस दुख की घड़ी से उभरने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा सामने आए और एक-एक करोड़ रूपये दे
सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि हादसे की निष्पक्ष जांच हो। जो दोषी हो, चाहे वह बाबा हो या और कोई, सभी पर कार्रवाई हो। इस हादसे में प्रशासन , पुलिस और सरकार की भूमिका को नहीं नकारा जा सकता है, जैसी लापरवाही हुई। इतनी भीड़ इकट्ठा हुआ और 10, 20, 50 पुलिस वाले ही लगाए गए। बाबा पर कार्रवाई नहीं हुई पर उन्होंने कहा कि इसका जवाब मुख्यमंत्री दें, पुलिस और सरकार उनके नियंत्रण में है। 


उन्होंने कहा कि यह हादसा पुलिस, प्रशासन, एलआईयू और सरकार की असफलता है। बिना पोस्टमार्टम के ले गए शवों के बारे में उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का डाटा तैयार करा रहे है, ताकि उन्हें भी सरकार की मदद मिल सके। सरकार 25-25 लाख की मदद करे। सांसद चंद्रशेखर ने साकार हरि बाबा से भी कहा कि अगर वह पीड़ित लोगों को अपना परिवार मानते हैं तो सामने आए और एक-एक करोड़ रूपये दे। इस मामले को संसद में उठाया जाएगा। भीड़ में गैस छोड़े जाने पर चंद्रशेखर बोले कि यह बात बाबा और उनके वकील जांच आयोग के सामने रखें, पर ध्यान रखें इसमें उनका भी योगदान है।

वहां से सांसद चंद्रशेखर आजाद हाथरस के बागला जिला चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में पीड़ितों मुलाकात की। वह मृतक परिजनों के घर सांत्वना देने भी जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed