{"_id":"62b0ce4de45d022e1d634bbc","slug":"more-than-50-objections-came-in-the-master-plan-2031-city-office-news-ali294341382","type":"story","status":"publish","title_hn":"महायोजना 2031 में आईं 50 से अधिक आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महायोजना 2031 में आईं 50 से अधिक आपत्तियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) की महायोजना 2031 के प्रारूप पर शहरवासियों की ओर से लगातार आपत्तियां दर्ज कराई जा रही हैं। अब तक 50 से अधिक आपत्तियां सामने आ चुकी हैं। इनमें सबसे अधिक आपत्तियां कृषि भूमि को आबादी क्षेत्र में उपयोग करने को लेकर हैं। पांच जुलाई तक शहरवासी अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
महायोजना 2031 के प्रारूप में 610 गांवों व 11 नगर पंचायतों को शामिल किया गया है। इसको लेकर शहरवासी आपत्तियां दर्ज करा रहे हैं। आरोप है कि एडीए कार्यालय की तरफ से अधिकांश भाग व्यावसायिक में प्रयोग हो रहा है, लेकिन एडीए की महायोजना में इसे आवासीय के लिए प्रस्तावित किया गया है। इसे व्यावसायिक घोषित करना चाहिए। इसी के साथ ही कंसलटेंट एजेंसी ने मैरिज होम व होटलों के लिए उद्यान प्रस्तावित किया है। जबकि इन जगहों पर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। एडीए के उपाध्यक्ष गौरांग राठी ने बताया कि आपत्तियां कृषि भूमि को आबादी क्षेत्र में उपयोग करने को लेकर अधिक हैं। शहरवासी पांच जुलाई तक महायोजना में अपने दावे-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। रामघाट रोड को आवासीय से व्यावसायिक में परिवर्तन करने के लिए कई लोगों ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराई हैं।