फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Money spent in a neighbor's wedding than stolen in the train

पड़ोसी की शादी में खर्च हुए रुपये तो ट्रेन में की चोरी

Sat, 22 May 2021 12:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Money spent in a neighbor's wedding than stolen in the train
गांधी पार्क इलाके के नगला मानसिंह से राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शातिर चोर को दबोचकर उससे 4.60 लाख रुपये के जेवरात बरामद किए हैं। आरोपी नवाब उर्फ बबलू ने नौ मई की सुबह पला फाटक के पास आउटर पर खड़ी कैफियत एक्सप्रेस से यह जेवरात चोरी किए थे। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। जीआरपी एसपी आगरा अनुभाग मो. मुश्ताक ने घटना का खुलासा करने वाली टीम कसे इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

जीआरपी के अनुसार, नौ मई को वंदना पत्नी रोहित कुमार निवासी सोनीपत, हरियाणा अपने परिवार के साथ जौनपुर में एक समारोह में शामिल होकर दिल्ली लौट रही थीं। वह कैफियत एक्सप्रेस के कोच संख्या एस-2 की बर्थ 42 पर थीं। सुबह 4.30 बजे ट्रेन पला फाटक के नजदीक सिग्नल न मिलने के कारण खड़ी हो गई। तभी वंदना का जेवरों से भरा पर्स चोरी हो गया। सोनीपत जीआरपी में मुकदमा दर्ज कराया। वहां से 19 मई को मुकदमा ट्रांसफर हुआ। जांच में नवाब उर्फ बबलू निवासी नगला मानसिंह, गांधी पार्क का नाम सामने आया। 20 मई की रात को बबलू को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन, 4 जेंट्स अंगूठी व अन्य जेवरात बरामद हुए। पूछताछ में बबलू ने बताया कि दो साल से वह पलवल में पुताई का काम कर रहा था। 5 मई को पड़ोसी के यहां शादी में आया। उसमेें 7-8 हजार रुपये खर्च हो गए। पैसे के अभाव में कैफियत एक्सप्रेस में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उसके खिलाफ गैंगेस्टर सहित 13 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएसआई अब्दुल मोइज खान, एसआई सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र कुमार, अजय कुमार, मनीष कुमार, मो. असलम, अमित मोतला, सुखबीर सिंह, श्रीपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed