फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mohammed Khalid Hameed City Mufti Aligarh

Aligarh News: लोग बोले- मोहम्मद खालिद हमीद शहर मुफ्ती थे, हैं और रहेंगे

Wed, 20 Aug 2025 11:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 20 Aug 2025 11:23 PM IST
सार

15 अगस्त को मोहम्मद जैद मजाहिरी ने स्वयं को शहर मुफ्ती घोषित कर दिया था। शहर मुफ्ती को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा होने लगी थी।
 

विज्ञापन
Mohammed Khalid Hameed City Mufti Aligarh
शहर मुफ्ती खालिद हमीद का माला पहनाकर स्वागत करते मॉडर्न उर्दू शिक्षा समिति के पदाधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद हमीद के समर्थन में शहरवासी उतर आए हैं। ईदगाह शाहजमाल पर पहुंचे लोगों ने एक स्वर में बोला मोहम्मद खालिद हमीद ही शहर मुफ्ती थे, हैं और रहेंगे भी। दरअसल, 15 अगस्त को मोहम्मद जैद मजाहिरी ने स्वयं को शहर मुफ्ती घोषित कर दिया था। शहर मुफ्ती को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा होने लगी थी।

विज्ञापन


19 अगस्त को दोपहर तीन बजे शाहजमाल ईदगाह में शहर मुफ्ती, इमाम जुमा सहित मुस्लिमों के सभी जाति के लोग शामिल हुए। शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद हमीद ने कहा कि “हम दुनिया में इंसानियत का पाठ पढ़ने के लिए आए हैं। इसलिए जिस व्यक्ति ने खुद को शहर मुफ्ती घोषित किया है, उसे माफ कर दिया है। लोगों से भी अपील करते हैं कि उस व्यक्ति को बुरा-भला न कहें। मैंने उसे माफ कर दिया।
विज्ञापन


हाजी जहीर कुरैशी ने कहा कि जब तक शहर मुफ्ती जिंदा हैं। यही हमारे मुफ्ती थे, हैं और रहेंगे। जिन लोगों ने अपने आपको शहर मुफ्ती का दावेदार कहा है, वह सबसे माफी मांगें। कर्बला के मुतवल्ली मुख्तार जैदी ने कहा कि मोहम्मद खालिद न सिर्फ सुन्नी के बल्कि शिया समुदाय के शहर मुफ्ती हैं। इमाम जामा मस्जिद महमूदुल हसन, एएमयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष सलमान इम्तियाज, पूर्व उपाध्यक्ष माजिन जैदी, मुजफ्फर सईद, बाबर इलियास, गुलजार अहमद, मुशर्रफ हुसैन मजहर, जावेद सैफी, हाजी नासिर सैफी, कमालुद्दीन सैफी, इमरान सैफी, अल्वी समाज के अध्यक्ष मुन्ना अल्वी, शहजाद अल्वी, बाबा फरीद आजाद, मुईन कुरैशी, दु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खालिद हमीद ही हैं शहर मुफ्ती : उमैर
ऊपरकोट स्थित जामा मस्जिद के नेशनल हॉस्पिटल पर 15 अगस्त को झंडा फहराने के दौरान कुछ लोगों ने मोहम्मद जैद मजाहिरी को शहर मुफ्ती घोषित किया था। इसके बाद उनके भाई मोहम्मद उमैर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद विवाद खड़ा हो गया था। अब उमैर ने कहा कि मोहम्मद खालिद हमीद ही शहर मुफ्ती हैं। आगे मुफ्ती का पैनल बनाकर शहर मुफ्ती का चुनाव किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed