{"_id":"571d30544f1c1b2e228b5862","slug":"modi-came-as-rama-killing-the-demons","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम की तरह राक्षसों का संहार करने आए हैं मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम की तरह राक्षसों का संहार करने आए हैं मोदी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
साक्ष्ाी महाराज
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने एक और विवादास्पद बयान दिया है। उन्हाेंने राम की तुलना नरेंद्र मोदी से की है। उन्हाेंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के लिए दिन रात काम करते रहते हैं। वह वर्तमान युग के श्रीराम हैं। जिस तरह त्रेता युग में राक्षसों का संहार करने के लिए श्री राम ने जन्म लिया। उसी तरह नरेंद्र मोदी का जन्म भी कलयुग के राक्षसों (अलागवादी, आतंकवादी) के संहार के लिए हुआ है। उन्हाेंने यह बात रविवार को जिला लोधी क्षत्रिय राजपूत सभा द्वारा वीरांगना अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से कहीं।
जम्मू में छात्रों पर पुलिसिया कहर के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि वहां जो भी हुआ, गलत है। केंद्र सरकार अपने स्तर से इसकी जांच करा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुस्लिम महिलाओं पर पूर्व में दिए अपने बयान पर कायम रहते उन्हाेंने कहा कि वह जो कहते हैं, उसे बदलते नही। ‘भारत माता की जय’ बोलने का विरोध करने वाले ओबैसी की बात पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं, जो इसका विरोध करते हैं, लेकिन वो खुद भारत माता की जय बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी को कर्तव्य के तौर पर सबसे पहले राष्ट्रवाद को देखना होगा, उसके बाद पार्टी, धर्म या फिर जाति को।