फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   MLA abused for not taking membership of BJP, gunner beat him

Aligarh News: भाजपा की सदस्यता न लेने पर विधायक ने की अभद्रता, गनर ने पीटा

Fri, 25 Oct 2024 03:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Fri, 25 Oct 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
MLA abused for not taking membership of BJP, gunner beat him
गांव कैमावली निवासी एक युवक ने विधायक राजकुमार सहयोगी पर जबरन भाजपा की सदस्यता दिलाने का विरोध करने पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि उनके गनर ने उसे पीटा। विधायक ने आरोपों को झूठा बताया है।
विज्ञापन


गांव कैमावली निवासी युवक शैलेंद्र सिंह ने इस संबंध में अपने बयान का एक वीडियो भी प्रसारित किया है। शैलेंद्र ने कहा कि पुरानी तहसील रोड स्थित बाजार में विधायक राजकुमार सहयोगी अपने गनर के साथ दुकानदारों पर जबरन भाजपा की सदस्यता लेने का दबाव बना रहे थे। उन्होंने इसका विरोध किया तो विधायक ने उनके साथ अभद्रता की और जेल में सड़ाने की धमकी दी। उनके गनर ने उसे पीटा भी। इस संबंध में कार्रवाई की मांग करते हुए शैलेंद्र ने शिकायत यूपीएनआईसी के जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


-आरोप झूठा बेबुनियाद है, जहां की घटना बताई जा रही है, वहां पर लगे सीसीटीवी के फुटेज निकलवाकर जांच की जाएगी तो दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा। राजकुमार सहयोगी, भाजपा विधायक इगलास
विज्ञापन
विज्ञापन

-मेरे संज्ञान में ऐसी कोई घटना नहीं हैं, यदि कोई शिकायत मिलती है तो जांच करके विधिक कार्रवाई की जाएगी। राजीव द्विवेदी, सीओ इगलास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed