फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Miss and Mrs. Aligad Contest's grand finale today

मिस एंड मिसेज अलीगढ़ कांटेस्ट का ग्रांड फिनाले आज

Sat, 12 Aug 2017 01:56 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sat, 12 Aug 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
Miss and Mrs. Aligad Contest's grand finale today
मिस एंड मिसेज अलीगढ़ कांटेस्ट का ग्रांड फिनाले आज - फोटो : Dig Vishal
अमर उजाला और प्रशांत ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित जश्न ए आजादी महोत्सव के कार्यक्रमों की शृंखला में शनिवार को मिस एंड मिसेज अलीगढ़ कांटेस्ट का ग्रांड फिनाले हो रहा है। रामघाट रोड स्थित सुभम समागम बैंक्वेट हाल में शाम पांच बजे से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक ‘बालिका वधू’ से ख्याति हासिल करने वालीं कलाकार शीतल खंडाल उर्फ गहना जज की भूमिका में रहेंगी। 
विज्ञापन


पिछले एक हफ्ते से मिस एंड मिसेज अलीगढ़ कांटेस्ट के लिए ऑडीशन चल रहे थे। ऑडीशन में चयनित प्रतिभागियों की ग्रूमिंग की गई। यह सभी प्रतिभागी अब अपनी प्रस्तुति देंगी। 
विज्ञापन

इसके अलावा रविवार को अमर उजाला और नगर निगम के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण और शहर को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए जागरूकता गोष्ठी का आयोजन गांधी पार्क में सुबह 8 बजे से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यावरण सुरक्षा समिति हरीतिमा की ओर से इसमें पौधरोपण कार्यक्रम किया जा रहा है। साथ ही अनुपम मिश्र की लिखी किताब आज भी खरे हैं तालाब का वितरण भी होगा। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा इसमें सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंकिंग और स्रोत पर ही कूड़े को अलग करने के संबंध में बताएंगे।

कार्यक्रमों की श्रृंखला में 14 अगस्त को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 8 बजे से ड्राइंग प्रतियोगिता आजादी की कल्पना का आयोजन किया जाएगा। इसमें कक्षा 6 से कक्षा 9 और कक्षा 10 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थी दो श्रेणियों में प्रतिभाग कर सकते हैं। साथ ही ओपन कैटेगरी में भी प्रतियोगिता होगी। रजिस्ट्रेशन प्रतियोगिता स्थल पर ही होंगे। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8392931061 पर संपर्क किया जा सकता है। 


 जश्न ए आजादी महोत्सव के मुख्य प्रायोजक प्र्रशांत ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज हैं। इसके अलावा शेखर द रीयल एस्टेट, बाल जीवन घुट्टी, कृष्णा इंटरनेशनल, माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब, मी एन माम्स, मदर्स टच  स्कूल, दिनेश ज्वैलर्स बैलोन वाले, विनीत आटोमोबाइल्स आदि हैं। बिग एफ एम रेडियो पार्टनर, मिडास आउटडोर पार्टनर, कुशवाह वीडियो वीडियो पार्टनर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed