{"_id":"5fe21677f3e9b828d41734f0","slug":"minor-shot-of-opposing-sexual-harassment-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को गोली मारी, बाग में खींच ले गया था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को गोली मारी, बाग में खींच ले गया था आरोपी
Tue, 22 Dec 2020 09:23 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 22 Dec 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में दादों थाना इलाके के एक गांव में सोमवार की देर शाम एक युवक ने किशोरी को दबोच लिया। छेड़छाड़ करते हुए बाग में खींच ले गया। वहां दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के विरोध करने पर पेट में गोली मारकर भाग निकला।
घायल किशोरी की हालत गंभीर होने पर छर्रा के सरकारी अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सोमवार की देर शाम यह किशोरी अपने घेर के पास लगे सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। वहीं पर आरोपी ने उसे दबोच लिया।
खींचकर समीप ही बाग में ले गया। छेड़छाड़ करते हुए किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। किशोरी ने विरोध किया तो गुस्साए युवक ने तमंचे से गोली चला दी। गोली किशोरी के पेट में लगी जिससे वह घायल हो गई। गोली लगते ही आरोपी वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
गोली की आवाज सुनकर लोग दौड़कर पहुंचे। परिवार वाले घायल किशोरी को छर्रा के सरकारी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के साथ वहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़िता के पिता की ओर से आरोपी पवन पुत्र रतिराम के खिलाफ छेड़छाड़ वह जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।