फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Meeting in Banke Bihari temple during the day, report sent in the evening

दिन में बांके बिहारी मंदिर में मंथन, शाम को भेजी रिपोर्ट

Thu, 08 Sep 2022 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Meeting in Banke Bihari temple during the day, report sent in the evening
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर परिसर में हुए हादसे की जांच बुधवार को पूरी हो गई। दिन भर मंडलायुक्त ने वृंदावन में बैठकर इस पर मंथन किया और देर शाम रिपोर्ट शासन को भेज दी है। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि तात्कालिक सुधार के सुझावों के साथ यह गोपनीय रिपोर्ट भेजी गई है। जिस पर अब शासन स्तर से निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

श्रीकष्ण जन्माष्टमी के मौके पर बांके बिहारी मंदिर में भीड़ अधिक होने के दौरान मंगला आरती के समय भगदड़ मची थी। इसी दौरान दो की मौत हुई थी। इसे गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर से जांच समिति बनाई गई, जिसमें पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह व अलीगढ़ के मंडलायुक्त गौरव दयाल को शामिल किया गया। था हालांकि जांच पिछले दिनों पूरी हो चुकी थीं। मंदिर परिसर के साथ-साथ आसपास के इलाकों का भ्रमण कर, लोगों व मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों से सुझाव भी लिए हैं। जिसके अनुसार ऐसी रिपोर्ट तैयार की गई, जिसमें इस तरह के प्लान लागू कराए जाएं, जिससे पुन: कभी इस तरह की दुर्घटनाएं न हो सकें। इसी क्रम में जांच को अंतिम पड़ाव पर पहुंचाने के लिए बुधवार को मंडलायुक्त वृंदावन पहुंचे। दिन भर वे वहीं रहे। मथुरा के डीएम - एसएसपी की मौजूदगी में दिन भर मंथन चला। इसके बाद देर शाम रिपोर्ट शासन को भेज दी गई। मंडलायुक्त ने बताया कि रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। इसमें सभी तरह के सुझाव आमंत्रित किए गए थे। इसमें समस्याओं को भी इंगित किया गया है और तात्कालिक सुधार संबंधी सुझाव भेजे गए हैं। अब इस पर शासन स्तर से निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed