{"_id":"680c883a813031db6f09c23c","slug":"massage-caused-burns-on-face-massive-fight-at-salon-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मसाज से चेहरे पर हुई जलन, सैलून पर जमकर मारपीट, ग्राहक ने लगाया उस्तरे से हमले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मसाज से चेहरे पर हुई जलन, सैलून पर जमकर मारपीट, ग्राहक ने लगाया उस्तरे से हमले का आरोप
Sat, 26 Apr 2025 12:46 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:46 PM IST
सार
स्वर्ण जयंती नगर में दूसरे समुदाय के दुकानदार संग यह तीसरी घटना है। दो दिन पहले एक जूस विक्रेता को इसी तरह के आरोपों में जमकर पीटा गया। इसके बाद 24 अप्रैल शाम एक नारियल पानी बेचने वाले विक्रेता संग भी मारपीट की घटना हुई।
विज्ञापन
सैलून में मारपीट के बाद घायल युवक से जानकारी करते सीओ अभय पांडेय
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के स्वर्ण जयंती नगर में अब 25 अप्रैल दोपहर गैर समुदाय के व्यक्ति द्वारा संचालित सैलून पर बखेड़ा खड़ा हो गया। मसाज करा रहे युवक के चेहरे पर जलन होने के विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि युवक ने अपने कुछ साथियों को बुला लिए। सैलून कारीगर व बचाव में आए संचालक संग जमकर मारपीट कर दी। इस बीच युवक पर बचाव में उस्तरे से प्रहार कर दिया गया। हालांकि पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत किया। फिलहाल जांच जारी है। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
हुआ यूं कि स्वर्ण जयंती नगर के पैराडाइज अपार्टमेंट में एक सैलून का संचालन जीवनगढ़ के रिजवान द्वारा लंबे समय से किया जा रहा है। उस पर गुफरान व राहिल नाम के दो कारीगर भी काम करते हैं। 25 अप्रैल दोपहर वहां इलाके का ही अशोक नाम का युवक सेविंग व मसाज कराने पहुंचा। गुफरान ने उसको सर्विस दी। अशोक का आरोप है कि मसाज के बाद चेहरे पर जब पानी मारा गया तो उसे गंभीर जलन होने लगी व चेहरे पर छिडक़े गए पानी से दुर्गंध भी आ रही थी। इस पर अशोक ने एतराज जताया तो गुफरान ने उसके साथ अभद्रता कर दी। विवाद इतना बढ़ गया कि अशोक के कुछ साथी आ गए। वहीं मारपीट हो गई। गुफरान को दुकान से नीचे खींचकर भीड़ ने पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
बीच-बचाव में आए रिजवान को भी पीटा गया। इस बीच अशोक के बाजू पर उस्तरा मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। बखेड़ा होते देख वहां मजमा लग गया। खबर पर क्वार्सी पुलिस, सीओ तृतीय आदि पहुंच गए। किसी तरह विवाद को शांत कराया गया। हालांकि उस समय रिजवान व गुफरान वहां से गायब हो गए। मामले में पुलिस सीसीटीवी आदि के आधार पर जांच में जुटी है। दोनों पक्षों के अपने अपने आरोप हैं, जिसे लेकर तहरीर देने को कहा गया है। सीओ तृतीय अभय पांडेय के अनुसार दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है। अभी तहरीर किसी पक्ष ने नहीं दी है।
विज्ञापन
जूस विक्रेता के बाद तीसरी घटना
स्वर्ण जयंती नगर में दूसरे समुदाय के दुकानदार संग यह तीसरी घटना है। दो दिन पहले एक जूस विक्रेता को इसी तरह के आरोपों में जमकर पीटा गया। इसके बाद 24 अप्रैल शाम एक नारियल पानी बेचने वाले विक्रेता संग भी मारपीट की घटना हुई। मगर वह मसला दब गया। अब 25 अप्रैल को ये घटना हुई है।