फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mask will be sold on actual price, drugs association took decision.

अलीगढ़ : जिस रेट पर मिलेंगे मास्क-सेनेटाइजर, उसी दाम पर बेचेंगे

Wed, 18 Mar 2020 02:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Mask will be sold on actual price, drugs association took decision.
बगैर एमआरपी वाले मास्क के मनमाने दाम वसूले जाने की शिकायत पर जिला प्रशासन ने रेट तय करने का आदेश दिया था। इस मुद्दे पर मंगलवार को जिला केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की हुई बैठक में तय किया गया कि केमिस्टों को जिस दाम में माल मिलेगा, वे उसी दाम में ग्राहकों को मास्क व सेनेटाइजर उपलब्ध कराएंगे। बुधवार को एसोसिएशन के पदाधिकारी डीएम से मिलकर अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लोग मास्क और सेनेटाइजर खरीद रहे हैं। बड़े पैमाने पर डिमांड होने से मास्क और सेनेटाइजर अधिक दाम पर बेचे जा रहे हैं। दो रुपये का मास्क 20 रुपये में तो 20 रुपये का मास्क 150 रुपये में बेचा जा रहा है। सोमवार को डीएम चंद्रभूषण सिंह ने केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक बुलाई थी। जिसमें बगैर एमआरपी वाले मास्क के दाम मंगलवार शाम पांच बजे तक तय करने के निर्देश दिए थे। इसको लेकर जिला केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक हुई। अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह टिल्लू ने बताया कि सभी फुटकर एवं थोक विक्रेताओं से मैसेज के माध्यम से मास्क व सेनेटाइजर लागत मूल्य पर बेचने की अपील की गई है। जहां तक मास्क के रेट तय करने का सवाल है तो यह संभव नहीं है। दिल्ली के थोक बाजार में जबर्दस्त उतार-चढ़ाव है। इस मामले में बुधवार को डीएम से मुलाकात कर वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया जाएगा। इस मौके पर राजीव जैन, शरद गुप्ता, दिनेश गुप्ता, शिवशंकर शर्मा, शफ्फक्कत अली, केके राजपूत, आमिर आबिद, अमरदीप, केके गोयल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

पिछले 15 दिन में बिक गए पांच करोड़ के मास्क
कोरोना वायरस के प्रकोप ने मास्क और सेनेटाइजर बनाने वाली कंपनियों की चांदी कर दी है। कोरोना की दस्तक से पहले पूरे माह में मात्र कुछ हजार रुपये कीमत के डेढ़ से दो हजार की संख्या में बिकने वाले मास्कों की बिक्री पिछले 15-20 दिन में पांच करोड़ तक जा पहुंची है। जिला अलीगढ़ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह टिल्लू ने बताया कि कोरोना की दस्तक से पहले मात्र अस्पतालों में डाक्टर ही मास्क व सेनेटाइजर का उपयोग करते थे। मास्क भी मात्र दो रुपये की कीमत वाला यूज एंड थ्रो होता था। कमोबेश यही स्थिति सेनेटाइजर की थी। पिछले कुछ दिनों में इनकी बिक्री पांच करोड़ से अधिक हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क के दाम
मास्क पहले अब
थ्री लेयर 20 रुपये नग 150 रुपये नग
ए-95 80 रुपये नग 200 से 250 रुपये नग
फिल्टर 50 रुपये नग 160 से 180 रुपये नग
सादा 02 रुपये नग 20 रुपये नग
बाजार से मास्क व सेनेटाइजर गायब
कोरोना वायरस से बचाव के लिए आवश्यक माने जा रहे मास्क व सेनेटाइजर बाजार से गायब हो गए हैं। मंगलवार के साप्ताहिक अवकाश के चलते दवा बाजार फफाला मार्केट तो बंद रहा, लेकिन अन्य स्थानों पर मास्क व सेनेटाइजर नहीं मिले। इक्का दुकानों पर यह उपलब्ध थे तो वहां भी दोपहर बाद स्टाक खत्म हो गया।

दिल्ली से नाममात्र माल मंगा रहे केमिस्ट
मास्क की मारामारी और दिल्ली के थोक बाजार में दामों के उतार-चढ़ाव के चलते केमिस्ट वहां से नाममात्र का माल मंगा रहे हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह टिल्लू ने बताया कि प्रशासन के दबाव एवं दिल्ली थोक बाजार में मास्कों के दामों के उतार चढ़ाव के चलते दुकानदार एमएसटी वालों से 100-200 पीस मास्क ही मंगा रहे हैं। उन्हें डर है कि ज्यादा स्टाक कर लिया और दाम गिर गये तो घाटा होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed