फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mask is necessary to protect against corona virus

जब तक वैक्सीन नहीं आ जाती, मास्क को ही समझें वैक्सीन

Thu, 24 Sep 2020 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Mask is necessary to protect against corona virus
चीन से शुरू कोरोना वायरस का सटीक उपचार अभी तक नहीं ढूंढा जा सका है। पूरी दुनिया वैक्सीन बनाने में जुटी है। विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक वैक्सीन तैयार नहीं हो जाता, तब तक आप मास्क को ही वैक्सीन समझ कर इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या 7500 का आंकड़ा पार कर चुकी है। अब नहीं चेतेंगे तो स्थिति और विकराल होने की आशंका है। कोरोना योद्धाओं से बातचीत कर यह जानने का प्रयास किया गया है कि वह कौन सी 10 सावधानियां हैं जो हमें संक्रमण से बचा सकती हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी सिंह कल्याणी, लखनऊ से आए महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र कुमार वार्ष्णेय एवं आईडीएसपी के जिला डॉटा मैनेजर पुष्पेंद्र शर्मा ने दिए प्रमुख सुझाव।
विज्ञापन

10 प्रमुख सावधानियां
- जब तक वैक्सीन तैयार नहीं हो जाती है तब तक मास्क को ही वैक्सीन समझें।
- दो गज की दूरी, हमेशा मास्क का इस्तेमाल और 20 सेकंड तक बार-बार हाथ धोते रहें। घर में सफाई रखें।
- ऑफिस के सहकर्मी से मिले तो भूल कर भी मास्क नहीं उतारे। दोस्तों एवं सगे-संबंधियों से मिलते वक्त भी मास्क और दो गज की दूरी का ध्यान रखें।
- हाई रिस्क मरीजों यानी घर के मधुमेह, किडनी व दूसरी बीमारियों से पीड़ित बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
- अगले दो साल तक विदेश यात्रा, बाहर का भोजन एवं चाट-पकौड़ी खाने आदि से परहेज करें। जरूरी न हो तो घर से बाहर नहीं निकले।
- होम आइसोलेशन सुविधा का सोच समझ कर लाभ उठाएं। किसी भी तरह की लापरवाही जोखिम में डाल सकती है। प्रोटोकॉल का ईमानदारी से पालन करें।
- अपने चेहरे मुंह, आंख और नाक को कम से कम छुए। हाथ साफ हो तभी चेहरे को छुए। बचाव के लिए आईवर मैक्टिन टैबलेट खाएं।
- मामूली लक्षण हो तो तुरंत अपनी जांच कराए। बीमारी को छुपाए नहीं। दूसरों से दूरी बना लें और किसी के संपर्क में नहीं आएं।
- रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए व्यायाम करें। पौष्टिक भोजन खाएं। विटामिन, जिंक, फल व प्रोटीन आधारित खाद्य पदार्थ भोेजन में शामिल करें।
- सार्वजनिक वाहन हवाई जहाज, बस, ट्रेन, ऑटो, टैक्सी से यात्रा करने से परहेज करें। घर में मेहमानों को न बुलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed