फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Married woman committed suicide by hanging herself

Aligarh News: विवाहिता ने फंदे से लटक कर की आत्महत्या, हत्या का आरोप, किया था प्रेम विवाह

Thu, 09 Jan 2025 10:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 09 Jan 2025 10:46 PM IST
सार

किसी बात को लेकर दंपती के बीच विवाद हो गया। रात में दीपशिखा ने कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। देर रात पति की नजर फंदे पर लटकी पत्नी की ओर गई तो उसने शोर मचाया।

विज्ञापन
Married woman committed suicide by hanging herself
विवाहिता ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में थाना मडराक क्षेत्र के गांव मुकंदपुर में 8 जनवरी रात एक महिला ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


दिल्ली के अध्यापक नगर निवासी दीपशिखा ने वर्ष 2018 में गांव मुकंदपुर निवासी आदित्य से प्रेम विवाह किया था। पति निजी कंपनी में नौकरी करता है। पुलिस के अनुसार 8 जनवरी को किसी बात को लेकर दंपती के बीच विवाद हो गया। रात में दीपशिखा ने कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। देर रात पति की नजर फंदे पर लटकी पत्नी की ओर गई तो उसने शोर मचाया। पड़ोसियों के अलावा इलाका पुलिस आ गई। 
विज्ञापन


सूचना पर मायके पक्ष के लोग आ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि आदित्य प्रेम विवाह के बाद दहेज में बाइक और 50 हजार रुपये की मांग को लेकर दीपशिखा को प्रताड़ित करता था। उसने दीपशिखा की गला दबाकर हत्या कर दी है। मडराक पुलिस के अनुसार मामले में दीपशिखा की मां की तहरीर पर पति आदित्य के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही साफ हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed