फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Many trains arrived hours late

कोहरे का असर : कई ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं

Sun, 02 Jan 2022 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Many trains arrived hours late
सर्दी बढ़ने के साथ ही ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की परेशानियां भी बढ़ने लगी हैं। ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। जिसके चलते गंतव्य को जाने वाले यात्रियों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रविवार को कोहरे के चलते राजधानी, नीलांचल, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस समेत करीब आधा दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई-कई घंटे की देरी से स्टेशन पहुंचीं। इससे मुसाफिरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम ने बताया कि कोहरे व ब्लॉक के चलते ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला जारी है। ट्रेनें तीन से चार घंटे की देरी से अलीगढ़ स्टेशन पहुंची। अप लाइन की स्वतंत्रता सेनानी, नंदनकानन एक्सप्रेस, सियालदह- नई दिल्ली राजधानी, भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी, इस्लामपुर-नई दिल्ली समेत कई ट्रेनें घंटों देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को सर्दी में ठिठुरते हुए देखा गया।
विज्ञापन

रेलवे ले रहा यात्रियों से फीडबैक
रेल मुसाफिरों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए रेलवे उनके सुझावों व शिकायतों का फीडबैक ले रहा है ताकि रेल यात्रियों के मुताबिक व्यवस्थाओं में बदलाव किया जा सके। इसके लिए आरपीएफ व जीआरपीएफ स्क्वाड ट्रेन मेें सफर करने वाले यात्रियों से फार्म भरवाकर उनका फीडबैक ले रहा है। इस फार्म में दस सवाल पूछे जा रहे हैं, जिनका यात्रियों को हां अथवा न में जवाब देना है। ट्रेन के हरेक कोच से कम से कम छह यात्रियों से फार्म भरवाए जा रहे हैं। आरपीएफ पोस्ट के कमांडर चमन सिंह तोमर ने बताया कि रेल यात्रियों को दी जा सुविधाओं के साथ ही इन सुविधाओं में होने वाले सुधारों व मांगों के अनुरूप यात्रियों का फीडबैक लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यात्रियों से फीडबैक में पूछा जाएगा कि सफर में आपने कैसा सुरक्षित महसूस किया, यात्रा में किसी सुरक्षाकर्मी को तैनात देखा आदि सवाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed