{"_id":"5f168a139001db73a436e86b","slug":"many-injured-and-died-while-a-wall-collapsed-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: गहरी नींद में सो रहे परिवार पर गिरी दीवार, एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: गहरी नींद में सो रहे परिवार पर गिरी दीवार, एक की मौत, चार घायल
Tue, 21 Jul 2020 12:06 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
घर की दीवार के नीचे दबे पांच लोग
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की हसायन कोतवाली के गांव खिटौली में एक दीवार के गिरने से घर में सो रहे पांच लोग दब गए। सभी को उपचार के लिए जिला बागला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
घायलों में से एक की मौत हो गई, जबकि चार लोगों का उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम सिकंदराराऊ मौके पर पहुंचे।
बताया गया कि गांव खिटौली में बाबू सिंह के दो बेटे, एक बहू और तीन बच्चे घर में बने शेड में सो रहे थे। सोमवार रात लगातार हुई भारी बारिश से घर की दीवार भरभरा कर गिर गई।
विज्ञापन
दीवार के गिरने से उसके नीचे सो रहे धर्मेंद्र, भाई मुकेश तीन बच्चे अर्चना, अनन्या और आयुष दब गए। दीवार गिरने की आवाज से परिवार और आसपास के लोग जाग गए।
सभी को बाहर निकाला गया। घायलों को बागला जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर सिकंदराराऊ एसडीएम विजय शर्मा भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन