फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Manager dies in fire at Aligarh Hotel Law Imperio

Aligarh News: होटल लॉ इंपीरियो में लगी आग, मैनेजर की हुई मौत, मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 03 Dec 2023 10:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 03 Dec 2023 10:13 PM IST
सार

रघुवीरपुरी पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर होटल ला इंपीरियो है। तड़के तीन बजे अचानक होटल के पहले माले पर आग लग गई। दमकल मौके पर पहुंचीं। हादसे में होटल के मैनेजर की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Manager dies in fire at Aligarh Hotel Law Imperio
रघुवीरपुरी स्थित ला इंपीरियो होटल में आग के बाद जला सामान - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के घनी आबादी वाले रघुवीरपुरी इलाके के होटल लॉ इंपीरियो के पहले माले पर 3 दिसंबर तडक़े आग लगने से मैनेजर की मौत हो गई। इस दौरान सूचना पर आई दमकल ने आग पर काबू पाया और आग के पीछे शार्ट सर्किट का अंदेशा जताया गया। मगर मैनेजर परिवार ने होटल के नए संचालक पर हत्या का आरोप लगाकर मामले को सनसनीखेज बना दिया। इस मामले में होटल के नए संचालक मिल्कबार के स्वामी भाइयों पर गैर इरादातन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। बाकी पुलिस जांच कर रही है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है। जिसमें मौत का कारण दम घुटना आया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


रघुवीरपुरी पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर होटल ला इंपीरियो है। तड़के तीन बजे अचानक होटल के पहले माले पर आग की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के जरिये फायर स्टेशन को मिली। इस सूचना पर दमकल मौके पर पहुंचीं। हालांकि पांच बजे तक आग को काबू पा लिया गया। आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। मगर इस दौरान वहां मौजूद होटल मैनेजर धर्मेश अग्रवाल निवासी नीलकंठ कॉलोनी रमेश विहार की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक मैनेजर

पहले तो शोर मचा कि आग बुझाने के प्रयास में झुलसने से उसकी मौत हुई। मगर बाद में परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले को हाईप्रोफाइल बना दिया। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले में गहराई से जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान जांच में पाया गया कि वर्तमान में इस होटल का संचालन मैरिस रोड के मिल्कबार रेस्टोरेंट के संचालक आशीष अग्रवाल, उनके दो अन्य भाई निखिल व दूसरा कर रहे थे। मैनेजर परिवार ने भी इन तीनों भाइयों पर तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर तीनों भाइयों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

मामले में आग लगने के दौरान होटल मैनेजर की मौत हुई है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण दम घुटने से मौत होना पाया गया है। मैनेजर परिवार की ओर से जो तहरीर दी गई है, उसमें होटल के मौजूदा संचालक मिल्क बार के स्वामी आशीष, उनके दूसरे भाई निखिल व तीसरे भाई पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बाकी तथ्यों व घटनाक्रम की जांच जारी है।-विशाल चौधरी, सीओ द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed