फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Man who fired at BJP worker JP Hindustani car arrested

UP: भाजपा कार्यकर्ता जेपी हिंदुस्तानी की कार पर गोली चलाने वाला गिरफ्तार, ऐसे राजुल तक पहुंची पुलिस

Mon, 29 Dec 2025 09:06 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: विकास कुमार Updated Mon, 29 Dec 2025 09:06 PM IST
सार

एसओ अंकित सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर पुलिस घटना के दिन बाइक चला रहे राजुल तक पहुंची। थाने लाकर राजुल से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि जेपी हिंदुस्तानी ने एक अस्पताल शिकायत की थी।

विज्ञापन
Man who fired at BJP worker JP Hindustani car arrested
पुलिस हिरासत में आरोपी राजुल उर्फ नरेंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

11 दिसंबर को भाजपा कार्यकर्ता जेपी हिंदुस्तानी की गाड़ी पर गोली चलाने के मामले का खुलासा कर दिया है। घटना के दिन बाइक चलाने वाले आरोपी राजुल उर्फ नरेंद्र पुत्र सत्यपाल निवासी दाऊदपुर थाना हरदुआगंज को पुलिस ने चैंडौली के पास से गिरफ्तार कर लिया है। बाइक पर बैठकर गोली चलाने वाला मुख्य आरोपी मोहित निवासी बड़ा गांव उखलाना अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

एसओ अंकित सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर पुलिस घटना के दिन बाइक चला रहे राजुल तक पहुंची। थाने लाकर राजुल से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि जेपी हिंदुस्तानी ने एक अस्पताल शिकायत की थी। मोहित के मामा उस अस्पताल में पार्टनर हैं। घटना वाले दिन भी जेपी हिंदुस्तानी ने अस्पताल की शिकायत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से की थी। मोहित उसे धमकाने व डराने के इरादे से गया था। बाइक राजुल चला रहा था। देखा कि जेपी हिंदुस्तानी अपनी गाड़ी में बैठा है उसे डराने के इरादे से चलती बाइक से मोहित ने गोली चला दी। इससे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस तभी से हमलावरों की तलाश में थी। राजुल व मोहित को भी आभास हो गया था कि पुलिस उन तक पहुंचने वाली है इसीलिए वह लगातार लोकेशन बदल रहे थे। सोमवार सुबह चैंडौली के निकट राजुल पुलिस के हत्थे चढ़ गया और उसने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी मोहित की तलाश में पुलिस जुटी है। उसके पकड़े जाने के बाद ही घटना की असल वजह और कहानी पता चलेगी। राजुल अपराधी किस्म का है। उसके खिलाफ हरदुआगंज थाने में छह मुकदमा पंजीकृत हैं।

विज्ञापन

एक आरोपी जेल भेज दिया गया है। दूसरे की तलाश में पुलिस जुटी है। आपसी टशन में गोली चलाने की बात सामने आई है। असल वजह दूसरे आरोपी को पकड़े जाने पर ही सामने आएगी। - राजीव द्विवेदी, सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed