फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Man shoot couple, Husband died and wife admitted in hospital

अलीगढ़ : सगे भतीजे ने दंपति को मारी गोली, यह वजह आई सामने

Sun, 19 Jan 2020 04:54 PM IST
Abhishek Singh अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 19 Jan 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
Man shoot couple, Husband died and wife admitted in hospital
दंपति को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र के नगला तिकोना में वारदात की घटना सामने आई है। यहां प्रॉपर्टी विवाद में सजे भतीजे ने दंपति को गोली मार दी जिससे अधिवक्ता पति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


इधर, एसएसपी पुलिस फोर्स और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें भी गठित की गई हैं।

बता दें कि क्वार्सी थाना क्षेत्र के कर्पूरी नगर नगला तिकोना में अधिवक्ता वेद प्रकाश अपनी पत्नी बच्चों के साथ रहते थे। अधिवक्ता वेद प्रकाश का अपने बड़े भाई से मकान को लेकर विवाद चल रहा था। एक महीने पहले उनके और भाई के बीच समझौता हो गया था।
विज्ञापन


रविवार को करीब ग्यारह बजे उनके बड़े भाई के बेटे हिमांशु और धीरज कमल वेद प्रकाश के घर आए। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसी पर हिमांशु  और धीरज ने पिस्टल निकालकर अधिवक्ता और उनकी पत्नी को निशाना बनाते हुए गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि अधिवक्ता की पत्नी ने आरोपी भतीजे धीरज और हिमांशु का नाम बताया है। मौके पर पुलिस फोर्स और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं और उनके घर पर दबिश भी दी गई है। लेकिन अभी कोई घर पर नहीं मिला है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed