फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Maize procurement stalled due to delays in registration and verification

Aligarh News: पंजीकरण-सत्यापन में देरी से अटकी मक्का की खरीद

Sun, 21 Jun 2026 02:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sun, 21 Jun 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Maize procurement stalled due to delays in registration and verification
धनीपुर मंडी में रखी मक्का की फसल। संवाद
जिले में मक्का की फसल तैयार होने के बावजूद सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू नहीं हो सकी है। इगलास को छोड़कर अन्य मंडियों में छह क्रय केंद्र खोले जा चुके हैं, लेकिन किसानों के पंजीकरण और भूमि सत्यापन की प्रक्रिया पूरी न होने से खरीद कार्य अटका हुआ है।
विज्ञापन


किसान अपनी उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य 2410 रुपये प्रति क्विंटल से काफी कम दरों पर बेचने पर मजबूर हैं। किसानों का कहना है कि पंजीकरण और सत्यापन की प्रक्रिया धीमी होने के कारण उनके आवेदन लंबित पड़े हैं। खरीद शुरू न होने से उन्हें खुले बाजार का रुख करना पड़ रहा है, जहां व्यापारी कम कीमतों पर मक्का खरीद रहे हैं।
विज्ञापन



धनीपुर मंडी के आढ़ती तनिष्क प्रताप सिंह ने बताया कि वर्तमान में खुले बाजार में मक्का का भाव 1500 से 1900 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है। किसान नकद भुगतान के लालच और खरीद में देरी के कारण मंडियों में ही उपज बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसान प्रमोद कुमार वर्मा ने कहा कि समर्थन मूल्य का लाभ न मिलने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसान राजवीर सिंह का कहना है कि खरीद शुरू न होने का फायदा व्यापारी उठा रहे हैं और किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा। किसानों ने प्रशासन से पंजीकरण और सत्यापन प्रक्रिया में तेजी लाकर जल्द से जल्द सरकारी खरीद शुरू कराने की मांग की है।


- जिले में छह स्थानों पर मक्का की खरीद शुरू कर दी गई है, हालांकि अभी किसानों का पंजीकरण व सत्यापन अनिवार्य हो जाने से खरीद व तौल शुरू नहीं हो सकी है। सोमवार से नियमित खरीद व तौल शुरू होगी। - मोनिका माहेश्वरी, जिला विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed