फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   mahesh navmi parv

महेश नवमी पर्व पर कार्यक्रमों की धूम

Thu, 28 May 2015 01:57 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Thu, 28 May 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन

अलीगढ़। जिला माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में माहेश्वरी समाज के लोगों ने बुधवार को महेश नवमी का पर्व सासनीगेेट स्थित महेश्वर इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया। सुबह हवन के बाद, रक्तदान शिविर, बच्चों की प्रतियोगिताएं और शाम को बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस बीच मेधावी बच्चों को सम्मानित भी किया गया, यह कार्यक्रम देर रात तक बदस्तूर चलता रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उद्योग पति विनीत केला, स्वागत अध्यक्ष मुकेश माहेश्वरी रहे। मंच का संचालन संगठन मंत्री अजय माहेश्वरी ने किया।

विज्ञापन


संगठन मंत्री अभय माहेश्वरी एडवोकेट ने बताया कि सुबह पं. मनोज कुमार ने हवन कार्यक्रम संपन्न कराया। इसके बाद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन राम बाबू माहेश्वरी (हरकुट) ने किया। बच्चों की प्रतियोगिताओं में एक से आठ तक के बच्चों की कक्षा में 95  फीसदी उपस्थिति रहीं। इसके बाद म्यूजिकल चेयर, कला, पहाड़ा, डांस, फैंसी, ड्रेस और हिंदी प्रतियोगिताएं हुई। जिनमें बच्चों ने बड़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

विज्ञापन

 फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम महिमा माहेश्वरी, द्वितीय पावनी माहेश्वरी, हिंदी सुलेख में प्रथम अपूर्व माहेश्वरी, द्वितीय आयुषी माहेश्वरी, कला प्रतियोगिता में ग्रुप प्रथम में आकांक्षा माहेश्वरी, ग्रुप द्वितीय में प्रथम अनुज माहेश्वरी, द्वितीय खुशी माहेश्वरी रहे। शाम को कक्षा 10 से 12 वीं के समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य संयोजक पीयूष भूतड़ा, गोविंद मोहता संजय मोहता, समीर माहेश्वरी, विकास भूतड़ा, गिर्राज गोदानी, महेश्वरी कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक राकेश मोहता, वैद्य रूप किशोर राठी, नरेंद्र माहेश्वरी, योगेंद्र भट्टर, विकास माहेश्वरी, हरि मोहता, सुधीर हरकुट, नरेंद्र माहेश्वरी, वैभव राठी, अमन मालपानी, गौरव गोदानी, गर्वित भूतड़ा, मनीष माहेश्वरी, गौरंग गोदानी, डॉ. प्रमोद कुमार पोरवाल, यतेंद्र सिंह, वीरपाल सिंह, प्रीति गुप्ता, अरविंद कुमार, श्रीकुमार और हरीश कुमार आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed