फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Maha Shivratri 2026 Aligarh: Devotees Perform Midnight Jalabhishek Kanwariyas Photos

Maha Shivratri 2026: रात 12 बजते ही शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़े भक्त, लाखों कांवड़िया लाए कांवड़

Sun, 15 Feb 2026 10:50 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 15 Feb 2026 10:50 AM IST
सार

Mahashivratri Aligarh 2026 : रात 12 बजे से महादेव का जलाभिषेक प्रारंभ हो गया। खेरेश्वर धाम, अचलेश्वर धाम और मंगलेश्वर महादेव मंदिर पर लाखों की संख्या में कांवड़िये पहुंच गए। देहात क्षेत्र में भी शिवालयों पर शिवभक्तों की भीड़ रही।

विज्ञापन
Maha Shivratri 2026 Aligarh: Devotees Perform Midnight Jalabhishek Kanwariyas Photos
खेरेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए लगी कांवड़ियों की कतार - फोटो : संवाद

विस्तार

महाशिवरात्रि से पहले 14 फरवरी को सड़कों पर भोले के भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।कई लाख कांवड़िये रामघाट रोड से कांवड़ लेकर गुजरे। वहीं रात 12 बजते ही भोले की जय-जयकार संग प्रमुख शिवालयों पर भोले के भक्तों ने भोले बाबा का जलाभिषेक किया। सबसे ज्यादा भीड़ श्री खेरेश्वर धाम और श्री अचलेश्वर धाम पर रही। दोनों मंदिरों पर लंबी लाइनों में लगे हजारों भक्तों ने जलाभिषेक करने के बाद भोलेनाथ के समक्ष अपनी मनोकामना रखी। इन प्रमुख शिवालयों पर मेले जैसा नजारा रहा। 

विज्ञापन


वहीं पुलिस प्रशासनिक स्तर से सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध रहे। महानगर समेत देहात क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर शिवभक्तों की आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शनिवार को चारों ओर बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। बुलंदशहर जनपद के रामघाट, राजघाट, नरौरा, अनूपशहर स्थित गंगाघाट के अलावा ऋषिकेश, हरिद्वार, नीलकंठ व गढ़मुक्तेश्वर आदि गंगा घाटों से गंगाजल व कांवड़ लाने वाले शिवभक्तों का क्रम सड़कों पर टूट नहीं रहा था। जत्थे के जत्थे रामघाट रोड सहित सभी प्रमुख मार्ग पर दिख रहे थे। सर्वाधिक सैलाब रामघाट रोड पर ही था। 
विज्ञापन


पिछले कई दिन से चले आ रहे दूरदराज के कांवड़िये 14 फरवरी शाम तक अपने गंतव्य तक पहुंचे होंगे। वहीं शनिवार को सुबह से ही अलीगढ़ के नजदीकी जिलों व शाम होते-होते अलीगढ़ जिले के कांवड़ियों का जत्था वापस लौटने लगा था। मंदिरों पर भीड़ लगने लगी थी। रात सवा 11 बजे से जलाभिषेक के लिए लाइन लगना शुरू हो गई। रात 12 बजे से महादेव का जलाभिषेक प्रारंभ हो गया। खेरेश्वर धाम, अचलेश्वर धाम और मंगलेश्वर महादेव मंदिर पर लाखों की संख्या में कांवड़िये पहुंच गए। देहात क्षेत्र में भी शिवालयों पर शिवभक्तों की भीड़ रही। अतरौली, इगलास, गभाना, खैर, बिजौली आदि क्षेत्रों में स्थित शिवालयों में भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। बाबा के गानों पर पर लोग झूमते-गाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Maha Shivratri 2026 Aligarh: Devotees Perform Midnight Jalabhishek Kanwariyas Photos
अचलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते कांवड़िया - फोटो : संवाद

कहीं हुआ भंडारा तो कहीं लगाया चिकित्सा शिविर
महाशिवरात्रि पर रामघाट रोड से लेकर खैर रोड तक शहर की विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संस्थाओं ने शिविर लगाकर सेवा कार्याें की मिसाल पेश की है। कहीं भंडारे का आयोजन हुआ तो कहीं चिकित्सा शिविर लगाया गया।

पराग डेयरी रामघाट रोड पर आस्था संस्था द्वारा 29वें वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। मुख्य संयोजक हिमांशु गर्ग ने बताया कि यहां 48 घंटे निशुल्क आस्था मेडिकल कैंप संचालित हो रहा है, जिसमें डॉक्टरों की टीम, फिजियोथैरेपी और एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध है। यहां कांवड़ियों के लिए 56 भोग के साथ-साथ बाबा अमरनाथ के हिम शिवलिंग के दर्शन मुख्य आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

रामघाट रोड पर विद्या भारती के पूर्व छात्रों और इंडो-नेपाल एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन द्वारा फल, दूध और चिकित्सा सुविधा के साथ कांवड़ियों की सेवा की गई। पूर्व महापौर प्रत्याशी सलमान शाहिद ने ओम डेयरी पर शिविर लगाकर हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश दिया और कहा कि शिवभक्तों की सेवा करना परम पुण्य का कार्य है।

सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल ने समद रोड पर शिविर लगाया, वहीं अखिल भारतीय महिला कायस्थ महासभा द्वारा भाग्यतारा ब्रेन सेंटर पर फल और शीतल पेय वितरित किया गया। खुशियों की हेल्पलाइन संस्था ने भी प्राथमिक चिकित्सा प्रदान कर मानवीय सेवा का परिचय दिया। खैर रोड स्थित प्राचीन श्री खेरेश्वर महादेव मंदिर में अध्यक्ष गेहराज सिंह के नेतृत्व में बाबा महाकाल की बरात निकाली गई। पगड़ी पहनकर बरातियों ने गाजे-बाजे के साथ बाबा के डोले की अगवानी की।

Maha Shivratri 2026 Aligarh: Devotees Perform Midnight Jalabhishek Kanwariyas Photos
खेरेश्वर मंदिर पर जलाभिषेक करते भक्त - फोटो : संवाद

बाबा की हल्दी-मेहंदी रस्म संपन्न
पक्की सराय स्थित प्राचीन शिव मंदिर में मेहंदी संग हल्दी की रस्म का आयोजन किया गया। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या में बाबा भोलेनाथ व माता पार्वती की हल्दी, मेहंदी की रस्म हुई। मंदिर परिसर को झालरों और फूलों से सजाया गया है।

मंदिर प्रभारी अन्ना वार्ष्णेय ने बताया कि शाम तीन बजे से हल्दी, मेहंदी का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। रात्रि सात बजे बाबा की आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। महाशिवरात्रि पर सुबह से ही जलाभिषेक और बाबा के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़। सुबह बाबा की विशाल बरात पक्की सराय शिव मंदिर से प्रारंभ होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed