फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mahapunya period of Makar Sankranti 2025

Makar Sankranti: कल है या परसों, 2.36 घंटे कब रहेगा महापुण्य काल, जिसमें होगा गंगा स्नान और दान

Mon, 13 Jan 2025 12:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 13 Jan 2025 12:34 PM IST
सार

ज्योतिष के अनुसार मकर संक्रांति 14 जनवरी को ही मनाई जाएगी। भगवान सूर्य उसी दिन धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

विज्ञापन
Mahapunya period of Makar Sankranti 2025
मकर संक्रांति 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। मकर संक्रांति 14 जनवरी की है या 15 जनवरी की, इसे लेकर लोगों में संशय है। ज्योतिष के अनुसार मकर संक्रांति 14 जनवरी को ही मनाई जाएगी। भगवान सूर्य उसी दिन धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे और उसी दिन मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। 

विज्ञापन


2.36 घंटे का रहेगा महापुण्य काल
अबकी बार मकर संक्रांति पर 2.36 घंटे महापुण्य काल रहेगा। सुबह 9.30 बजे से 12.06 बजे तक गंगा स्नान कर दान-पुण्य किया जाएगा। ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि मंगलवार को सुबह 8.56 से शाम 5.41 तक मकर संक्रांति का सर्वोत्तम समय माना जाएगा। पूरे दिन गंगा स्नान एवं दान से लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य प्रकाश शास्त्री ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव को अर्घ्य देना बहुत ही शुभ और उन्नतिकारक है। सूर्य को जल का अर्घ्य देने से कुंडली में मौजूद सभी ग्रहों को मजबूती मिलती है। ज्योतिषाचार्य हिमांशु पाराशर ने बताया कि 14 जनवरी को सुबह 5.27 बजे से 6.21 बजे तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा। अमृत काल का शुभ मुहूर्त सुबह 7.55 से 9.29 बजे तक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed