फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   mafia in shelter of law to save property

जहरीली शराब कांड ः संपत्ति बचाने के लिए कानून की शरण में माफिया के पैरोकार

Fri, 04 Jun 2021 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
mafia in shelter of law to save property
जहरीली शराब कांड में माफिया का जेल पहुंचना शुरू हो गया है। इधर, उनके पैरोकार भी सक्रिय हो गए हैं। ये पैरोकार जेल से लेकर दीवानी तक भागदौड़ करते दिखाई दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह कवायद कानूनी मदद से उस संपत्ति को बचाने के लिए शुरू हो गई है, जो उन्होंने इस जहरीली शराब से अब तक पैदा की है। प्रयास किया जा रहा है कि कानूनी राय लेकर किसी तरह संपत्तियों को बचाया जा सके।
विज्ञापन

इस कांड में अब तक आधा दर्जन से अधिक अवैध शराब माफिया चिह्नित हुए हैं। इनके खिलाफ संपत्ति जब्तीकरण से लेकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू होने जा रही है। बृहस्पतिवार को सबसे पहले माफिया विपिन यादव का एक मकान ध्वस्त किया गया है।
विज्ञापन

वहीं इनकी संपत्तियों की सूची भी बना ली गई है। इसी कड़ी में अनिल के कोल्ड स्टोर व ऋषि की संपत्तियां शामिल हैं। इनमें से अनिल जेल चला गया है। बृहस्पतिवार को इन्हीं माफिया के पैरोकार जेल से दीवानी तक भागदौड़ करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरोसेमंद लोगों ने बताया कि संपत्ति बचाने की कवायद शुरू हो गई है। प्रयास किया जा रहा है कि पुलिस प्रशासनिक स्तर पर तो कोई सिफारिश या दबाव काम नहीं कर रहा। किसी तरह न्यायालय से मदद लेकर संपत्तियों को बचाया जा सके। जेल में भी सहूलियतों को लेकर सिफारिशों का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed