फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   LT of Harduaganj covid positive after taking two doses of vaccine

टीके की दो डोज लेने के बाद हरदुआगंज का एलटी संक्रमित

Fri, 16 Apr 2021 12:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
LT of Harduaganj covid positive after taking two doses of vaccine
कोरोना के टीके की दो खुराक लेने के बाद भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हरदुआगंज का लैब टेक्नीशियन संक्रमित हो गया है। इससे सीएचसी में खलबली मच गई है। दो डोज के बाद स्वास्थ्य कर्मी के संक्रमण का जनपद में यह दूसरा मामला है।
विज्ञापन

हरदुआगंज सीएचसी में बृृहस्पतिवार को 70 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें से चार लोग संक्रमित पाए गए। इसमें एक एलटी भी शामिल है। एलटी को बुधवार को कुछ परेशानी हुई थी, उसके बाद बृहस्पतिवार को टेस्ट कराया गया। एलटी के संक्रमित होने से सीएचसी पर जांच कार्य प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन

सूचना के बाद वे लोग भी परेशान हो गए हैं, जो एक-दो दिन पहले एलटी से टेस्ट कराएं हैं। संक्रमित एलटी को पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है। एलटी को 15 फरवरी को प्रथम एवं 15 मार्च को दूसरी डोज लगाई गई थी। सीएचसी प्रभारी डॉ. बृजमोहन ने बताया कि एलटी के संक्रमित होने से कुछ दिन कार्य प्रभावित होने की आशंका है। उल्लेखनीय है कि दो डोज लेने के बाद पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय की एक स्टाफ नर्स भी संक्रमित हुई थी। अब वह स्वस्थ होकर कोविड अस्पताल से घर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed