फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Love marriage done for two months, woman's dead body found hanging

Aligarh News: दो महीने पहले किया प्रेम विवाह, महिला का फंदे पर लटका मिला शव, हत्या का आरोप, पति फरार

Wed, 21 Jun 2023 12:00 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 21 Jun 2023 12:00 AM IST
सार

शाहजमाल एडीए देहली गेट की मुस्कान ने दो माह पहले ही अपने ही मोहल्ले युवक से प्रेम विवाह किया था। तभी से वह भुजपुरा में पति संग किराये पर रह रही थी। सोमवार रात अचानक महिला का शव पंखे पर फंदे से लटका मिला।

विज्ञापन
Love marriage done for two months, woman's dead body found hanging
आत्महत्या (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो माह पहले प्रेम विवाह करने वाली महिला की सदिग्ध हालत में फंदे पर झूलने से मौत हो गई। घटना के बाद उसका पति फरार हो गया और शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में मायके पक्ष ने पति आदि ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि पोस्टमार्टम में मौत का कारण हैंङ्क्षगंग यानि आत्महत्या आया है।

विज्ञापन


शाहजमाल एडीए देहली गेट के नईम की बेटी मुस्कान ने दो माह पहले ही अपने ही मोहल्ले के दीपक नाम के युवक से खुद की मर्जी से प्रेम विवाह किया था। तभी से वह भुजपुरा में अपने पति संग किराये पर रह रही थी। उसके विवाह करने पर दीपक पर पिता ने मुकदमा भी दर्ज कराया था। मुकदमा विचाराधीन है। इधर, सोमवार रात अचानक महिला का शव पंखे पर फंदे से लटका मिला। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान पति फरार मिला।
विज्ञापन


पिता नईम की ओर से दी गई तहरीर पर दीपक, उसके पिता, भाइयों व दोस्तों को आरोपी बनाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है कि ये लोग पहले से बेटी को मारने की धमकी देते थे। इसी क्रम में इस घटना को अंजाम दिया है। इंस्पेक्टर कोतवाली रामवकील के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंङ्क्षगग से मौत होना उजागर हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed