फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lord Jesus' message given through procession

शोभायात्रा के माध्यम से दिया प्रभु यीशूू का संदेश

Thu, 16 Dec 2021 01:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Lord Jesus' message given through procession
चर्च से निकल रहे क्रिसमस जूलूस में फादर जॉनथनलाल व अन्य। - फोटो : CITY OFFICE
शिशियापाड़ा स्थित सिटी क्राइस्ट मेथोडिस्ट चर्च के सौजन्य से बुधवार को क्रिसमस पर्व से पहले धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। जिसके माध्यम से मसीह समाज ने प्रभु यीशु का संदेश शहरवासियों को बताया। साथ चल रहे समाज के हर वर्ग के व्यक्तियों ने कहा कि बधाई हो, प्रभु यीशू का जन्म होने वाला है। उनके स्वागत और जश्न के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में फादर जोनाथन लाल के सानिध्य में यह शोभायात्रा शहर में निकली। शोभायात्रा में प्रभु यीशू के जन्म का संदेश देने वाली जीवंत झांकी साथ चल रही थी। जबकि समाज के महिला पुरुष अपने छोटे-छोटे बच्चों को सेंटा क्लॉज और परी के स्वरूप में सजाकर साथ चल रहे थे। इस दौरान लोग प्रभु यीशू का गुणगान और मसीह आराधना गीत गाते हुए साथ चल रहे थे। युवाओं में झांकी के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही। शोभायात्रा शिशियापाड़ा से रेलवे रोड, माल गोदाम, बस स्टैंड, दुबे पड़ाव, बजरिया सब्जी मंडी होते हुए शिशियापाड़ा पर संपन्न हुआ। इसी के साथ शिशियापाड़ा चर्च की आठवीं वर्षगांठ मनाई गई। इस मौके पर फादर यूसुफ दास, फादर अमित ऑस्मंड, पास्टर हाबिल ग्यान, पास्टर याकूब बेंजिमिन, पास्टर डेनिस आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed