{"_id":"5dc86c4f8ebc3e5b592d14b0","slug":"loot-of-fifty-thousand-rupees-from-coal-businessman-aligarh-news-ali218447185","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के कोयला कारोबारी से वाराणसी में 50 हजार की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के कोयला कारोबारी से वाराणसी में 50 हजार की लूट
विज्ञापन
महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र की विक्रम कालोनी के एक कोयला कारोबारी से वाराणसी में 50 हजार रुपये की लूट और विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। कारोबारी ने वाराणसी से लौटकर मामले में क्वार्सी थाना पुलिस को तहरीर दी। मगर, घटना स्थल दूसरे जनपद का बताते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इस पर कारोबारी ने मुख्यमंत्री पोर्टल सहित प्रधानमंत्री से ट्विटर पर शिकायत की है।
विक्रम कालोनी निवासी राजेश गर्ग ने बताया कि उनका मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में कोयले का कारोबार है। पिछले दिनों सिंगरौली से कारोबार के सिलसिले में वाराणसी गए थे। वहां साथी कारोबारियों से मुलाकात करने के बाद अलीगढ़ आने के लिए होटल से रेलवे स्टेशन जा रहे थे। तभी रास्ते में गुरुबाग के पास कुछ बदमाशों ने घेर लिया और तमंचे के बल पर एक गाड़ी में अगवा करके अनजान स्थान पर ले गए। जहां नशीला पदार्थ सुंघाने के बाद 50 हजार रुपये, मोबाइल और लैपटॉप की लूट कर ली।
विरोध करने पर मारपीट कर तमंचा के बल पर एक वीडियो बनाई, जिसमें उनसे भविष्य में कभी सिंगरौली न जाने का बात कहलवाई गई। जैसे-तैसे बदमाशों से बचकर वह अलीगढ़ आए। यहां आकर थाना क्वार्सी पुलिस को सिंगरौली के ही एक प्रतिद्वंद्वी कारोबारी पर वारदात कराने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। मगर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने से इंकार कर दिया। सुनवाई न होने पर मामले की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जनसुनवाई पोर्टल पर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ट्विटर पर की है। मुख्यमंत्री पोर्टल दर्ज कराई शिकायत संख्या 91914300050913 के बाद। हेल्प सेंटर ने फोन कर मामला संबंधित संबंधित थाने को हस्तांतरित करने की जानकारी दी है।