{"_id":"5dcdb7fc8ebc3e54b12197d4","slug":"loot-in-train-aligarh-news-ali218786772","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंचाहार एक्सप्रेस में तीन लुटेरों ने दो यात्रियों से की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊंचाहार एक्सप्रेस में तीन लुटेरों ने दो यात्रियों से की लूट
विज्ञापन
दिल्ली से अलीगढ़ आ रही ऊंचाहार एक्सप्रेस की जनरल बोगी में बुधवार रात को तीन शातिरों ने दो यात्रियों को बोगी के शौचालय में बंधक बनाकर लूटपाट कर ली। कानपुर के यात्री से लुटेरे दो हजार और फर्रुखाबाद के यात्री से साढे़ सात हजार रुपये लूटकर ले गए। मामले में फर्रुखाबाद के यात्री की ओर से अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जीआरपी आरोपियों की शिनाख्त में जुटी है।
रामवीर सिंह पुत्र पातीरामा निवासी मलोरवर, मोहम्मदाबाद, फर्रुखाबाद ने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक प्राइवेट कंपनी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात है। बुधवार को चंडीगढ़ से शिकोहाबाद जाने को ट्रेन की जनरल बोगी में सवार हुआ था। गाड़ी के अलीगढ़ के नजदीक पहुंचने पर तीन युवकों ने उन्हें और उनके साथ सफर कर रहे कानपुर के एक युवक को शौचालय की साइड मेें बहाने से बुलाकर शौचालय में बंधक बना लिया। इसके बाद मारपीट कर दोनों से कुल साढे़ नौ हजार रुपये लूट लिए।
इस मामले में जीआरपी थाना अलीगढ़ में मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर यशपाल सिंह के अनुसार तीनों शातिरों की तलाश जारी है। जल्द ही उनको दबोच लिया जाएगा।