{"_id":"5d9657888ebc3e93b31a6e23","slug":"loot-from-women-one-arrested-aligarh-news-ali2152864127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुकरावली में महिला से कुंडल लूट, एक लुटेरा चढ़ा हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुकरावली में महिला से कुंडल लूट, एक लुटेरा चढ़ा हत्थे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र के सुकरावली गांव में गुरुवार की शाम एक महिला को बाइक सवार तीन लुटेरों ने लूट लिया। महिला के शोर मचाने पर दौड़े राहगीरों ने एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। बदमाश की जमकर धुनाई लगाने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
सुकरावली निवासी सकुनिया देवी पत्नी विजेंद्र सिंह गांव के बाहर से घास लेेने जा रही थी। सकुनिया के अनुसार गांव के मोड़ पर पीछे से एक बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उन्हें धक्का मारकर गिरा दिया। इसके बाद वह कान से सोने से कुंडल तोड़कर भागने लगे। शोर मचाने पर गांव वालों ने उनका पीछा किया। स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर गिरने पर बदमाशों गिर गए। गांव वालों ने एक बदमाश को इस दौरान पकड़ लिया। हालांकि दो फरार हो गए। पकड़े दए बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया है। इंस्पेक्टर क्वार्सी विनोद कुमार के अनुसार पकड़े गए बदमाश की शिनाख्त आसिफ पुत्र मो. आजाद निवासी जामन खां, जवां के तौर पर हुई है। उसके फरार साथियों की तलाश जारी है।