{"_id":"5f45678b8ebc3eabeb6b310c","slug":"lodha-s-youth-died-in-saudi-arabia-city-office-news-ali242083986","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोधा के युवक की सऊदी अरब में मौत, शव भारत लाने की कवायद में जुटा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोधा के युवक की सऊदी अरब में मौत, शव भारत लाने की कवायद में जुटा परिवार
Wed, 26 Aug 2020 01:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
जिले के लोधा थाना क्षेत्र के गांव नौगवां अर्जुन के रहने वाले मो. साजिद (28) पुत्र मो. उमर की सऊदी अरब में मौत हो गई है। परिवार वाले उसका शव भारत वापस लाने की कोशिशों में जुटे हैं। मंगलवार को परिवार वाले ग्राम प्रधान के साथ सांसद सतीश गौतम से मिले और मदद की गुहार लगाई। सांसद ने मामले में विदेश मंत्रालय से वार्ता कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान प्रधान मो. इरफान ने बताया कि मो. साजिद तीन साल से सऊदी अरब में रहकर नौकरी कर रहा था। सात माह पहले वह छुट्टी पर घर भी आया था। तीन दिन पहले उसने अपनी पत्नी को फोन कर बताया कि वह बीमार है। आंखों से दिख नहीं रहा। सीने में दर्द है। इसके बाद परिवार वालों का संपर्क नहीं हुआ। परिवार वालों ने सऊदी अरब में ही रहने वाले अपने कुछ मिलने वालों से संपर्क किया।
विज्ञापन
वह वहां मो. साजिद के पास पहुंचे। उसे डाक्टरों के पास लेकर गए। भारतीय समय के मुताबिक सोमवार रात को मो. साजिद की मौत हो गई। परिवार वाले शव अलीगढ़ लाने की मांग करने सांसद के पास पहुंचे थे। सांसद ने मामले में विदेश मंत्रालय से बात करने का आश्वासन दिया है। परिवार वाले परेशान हैं। मृतक की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन