फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   lockdown 4 : old system applicable in city today

आज लागू रहेगा लॉकडाउन 3.0..कल से नई व्यवस्था होंगी जारी

Mon, 18 May 2020 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
lockdown 4 : old system applicable in city today
कोरोना महामारी के चलते लागू लॉक डाउन 3.0 खत्म होने के साथ ही आज सोमवार से लॉक डाउन 4.0 लागू हो गया है। मगर, राज्य से स्पष्ट गाइड लाइन न आने और उनकी समीक्षा रविवार रात तक न होने के चलते जिला प्रशासन आज भी लॉक डाउन 3.0 के नियम ही जिले में प्रभावी रखेगा। कल यानी मंगलवार से चौथे चरण के लिए नये नियम लागू होंगे। हालांकि शहर की स्थिति को देखते हुए कांटेनमेंट या रेड जोन में ही रखने की संभावना अधिक है। देहात क्षेत्रों में भी बाजार शाम सात के बजाय पांच बजे तक खोलने का निर्णय लिया जा सकता है। देहात में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के संबंध में कुछ छूट मिलने की संभावना भी जोरों पर हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने रविवार रात को गाइड लाइन जारी कर राज्यों को उन्हें प्रभावी करने या उनमें अपने हिसाब से लागू करने को कहा है। राज्य सरकार की ओर से गाइड लाइन मिलने पर उनकी समीक्षा अलीगढ़ की स्थितियों को देखते हुए की जाएगी, जो भी उचित रहेगा। उन नियमों को लागू कि या जाएगा। समीक्षा के संबंध में जिला प्रशासन सोमवार को बैठक करेगा।
विज्ञापन

कंटेनमेंट या रेड जोन की संभावना अधिक
पुराने शहर में केसों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन अभी शहर को रेड जोन या कंटेनमेंट जोन में ही रख सकता है। बताया जा रहा है कि सासनी गेट, देहली गेट और कोतवाली इलाके में लागू पूर्ण प्रतिबंध को आगे बढ़ाया जा सकता है। देहात में भी बाजार खुलने के समय में परिवर्तन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed