{"_id":"5f19edbb8ebc3e9f6070c093","slug":"liquar-smuggler-arrested-city-office-news-ali239413627","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली शराब बनाने का रैकेट पकड़ा, भारी तादात में माल जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली शराब बनाने का रैकेट पकड़ा, भारी तादात में माल जब्त
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में नकली शराब बनाने का धंधा करने के आरोपी।
- फोटो : CITY OFFICE
खैर-लोधा पुलिस ने नकली शराब बनाने के रैकेट के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाते हुए एक बड़े रैकेट का भंडा फोड़ा है। यह रैकेट शीशियों में नकली शराब भरकर उस पर लेबिल, ढक्कन व क्यूआर कोड लगाकर बेचने का धंधा लॉकडाउन काल से ही करता आ रहा था। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर तो असर पड़ ही रहा था। वहीं सरकार को भी राजस्व की हानि हो रही थी। बृहस्पतिवार को लोधा पुलिस ने जहां दो गाड़ियों में भरा माल पकड़ा है, जबकि खैर पुलिस ने इनके ठिकाने पर छापामार कर माल पकड़ा है। रैकेट के फिलहाल तीन सदस्य दबोचे गए हैं, जबकि बाकी फरार हैं।
एसपी क्राइम डॉ.अरविंद ने पुलिस कार्यालय में बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि लोधा पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह एक सफेद स्कार्पियो व मैक्स पिकअप गाड़ी को चेकिंग के दौरान पकड़ा। इस दौरान दो व्यक्ति दिलीप उर्फ छोटू पुत्र राकेश सिंह निवासी गौदई थाना नारखी जिला फिरोजाबाद हाल निवासी सिंधौली गांधीपार्क व नूर मोहम्मद उर्फ कालु पुत्र मुर्शरफ निवासी फतेहपुर खैर पकड़े गए, जबकि पिंटू जादौन निवासी जिरौली डोर लोधा भागने में सफल रहा। बाद में इनसे पूछताछ के आधार पर नूर मोहम्मद के घर से लोधा व खैर पुलिस ने दबिश देकर माल तैयार करते समय आस मोहम्मद पुत्र मुशर्रफ निवासी तकीपुर खैर को पकड़ लिया।
एसपी क्राइम के अनुसार इन तीनों ने पूछताछ में बताया कि यह लोग कासगंज व एटा के कुछ लोगों के संग मिलकर लॉकडाउन काल से ही यह नकदी देशी व अंग्रेजी शराब बना रहे हैं। यहां से बनाने के बाद इसकी सप्लाई अलीगढ़ के साथ-साथ कासगंज व एटा तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बनाने का माल व पैकिंग उपकरण उन्हें एटा व कासगंज के लोग मुहैया कराते हैं। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
चेकिंग में गाड़ियों से बरामद माल: अवैध देशी शराब 60 पैटी (कुल क्वार्टर 2700) व अंग्रेजी शराब की 135 पेटी (1620 बोतल) व दो ड्रम स्प्रिट (कुल 400 लीटर मिश्रित) व 1 स्कार्पियों रंग सफेद व एक पिकअप रंग सफेद बरामद।
घर से बरामद माल: 4712 भरे हुऐ क्वार्टर देशी शराब गुड इवनिग मार्का, 210 लीटर तैयार मिश्रित शराब सफेद टंकी में, 100 लीटर केमिकल (स्प्रिट),2956 खाली क्वार्टर प्लास्टिक के, 900 रेपर पैकिंग, 972 रेफर सिस इंडिया मार्का, 19 बोतल भरी ऐपीसोड मार्का, 5000 ढक्कन लाल व हरे रंग के एक बट्टे दो (ढाई) रोल बार बोड, पैकिंग मशीन, प्लास्टिक के दो ड्रम।
ये हुए फरार:
-पिंटू जादौन पुत्र सौदान सिंह निवासी जिरौलीडोर लोधा
-आस मोहम्मद पुत्र मशर्रफ निवासी फतेहपुर खैर
-अनिल खटीक निवासी डिबाई बुलन्दशहर
-धर्मेन्द्र यादव निवासी आलमपुर दादों अलीगढ़
-सतीश यादव निवासी उपरोक्त
-अमित जादौन निवासी साईं विहार एटा रोड कासगंज
-शीष जादौन निवासी एटा कासगंज रोड पंप से पहले एटा
गिरफ्तारी टीम-एसओजी प्रभारी अनूप सरोज, एसओ लोधा रामवकील, इंस्पेक्टर खैर शंभूनाथ, एसएसआई खैर मनीष चिकारा, सर्विलांस प्रभारी संजीव कुमार, उदयवीर सिंह, पंकज मलिक, संदीपक वर्मा आदि।