फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sachin laur was influenced by Shaheed Bhagat Singh

Aligarh News:  शहीद भगत सिंह से था सचिन प्रभावित, उन्हीं की तरह 23 की उम्र में दी शहादत

Tue, 28 Nov 2023 12:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 28 Nov 2023 12:44 AM IST
सार

शहीद भगत सिंह की तरह ही सचिन लौर ने भी 23 की उम्र में 23 तारीख को ही शहादत दी। अब पता नहीं ये महज संयोग था या सचिन के भगत सिंह बनने की जिद।
 

विज्ञापन
Sachin laur was influenced by Shaheed Bhagat Singh
सचिन के कमरे में लगा शहीद भगत सिंह का फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

23 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के रजोरी में बलिदान हुए नगलिया गौरौला के सचिन लौर शहीद भगत सिंह की देशभक्ति से बेहद प्रभावित था, जब छुट्टियां बिताने अपने गांव आता तो सेना की तैयारी कर रहे युवाओं के साथ ही समय बिताता था।

विज्ञापन


खुद भगत सिंह जैसा दिखने के लिए अक्सर सरदारों की तरह पगड़ी भी बांधा करता था। इस बात का खुलासा सचिन के बेहद खास दोस्त विवेक लौर ने किया है। विवेक ने बताया कि एक दिन पहले ही वीडियो कॉल करके सचिन ने मुझे घर पर तिरंगा फहराने व दो गमले रखने के लिए बोला था, जिसे मैंने पूरा किया, लेकिन ऐसा सचिन ने क्यों बोला यह मैं आज तक नहीं समझ पा रहा हूं।
विज्ञापन


वहीं सचिन के चाचा प्रेमपाल सिंह ने बताया कि शहीद भगत सिंह की तरह ही सचिन ने भी 23 की उम्र में 23 तारीख को ही शहादत दी। अब पता नहीं ये महज संयोग था या सचिन के भगत सिंह बनने की जिद। वहीं परिवारीजन व पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतवीर सिंह ने बताया कि उसने एक व्हाटसएप चैट में दोस्त के मोबाइल में लिखा था कि वह आतंकियों का सफाया करने के बाद ही अपनी शादी में दोस्तों के साथ नृत्य करेगा। इतना ही नहीं सचिन ने आगरा निवासी कैप्टन शुभम गुप्ता की शादी में जाने के लिए अपनी शादी 6 बजे करने और कैप्टन शुभम की शादी 8 बजे करने का फैसला किया था। जिससे दोनों दोस्त एक दूसरे की शादी में शामिल हो सकें, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed