फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lecture series on Operation Sindoor in Aligarh

Operation Sindoor: अलीगढ़ में गरजे पांचजन्य के संपादक, बोले- अभी अशोक वाटिका उजाड़ी, लंका दहन बाकी

Sun, 18 May 2025 09:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 18 May 2025 09:46 PM IST
सार

पांचजन्य पत्रिका के संपादक हितेश शंकर ने कहा कि पाकिस्तान परस्तों ने पहलगाम में मर्यादा को तोड़ा, जिसका भारत ने कठोर सबक दिया। अभी अशोक वाटिका उजाड़ी है, लंका दहन अभी बाकी है। 

विज्ञापन
Lecture series on Operation Sindoor in Aligarh
पांचजन्य पत्रिका के संपादक हितेश शंकर संबोधित करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांचजन्य पत्रिका के संपादक हितेश शंकर ने कहा कि पाकिस्तान विखंडन की प्रक्रिया से गुजर रहा है। इसका बड़ा कारण है कि वहां आजादी का आंदोलन और विद्रोह जारी है। पीओजेके व बलूचिस्तान वहां से निकलने की स्थिति में हैं। गिलगित का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान का है ही नहीं, वहां अवैध कब्जा किया है। यह बात उन्होंने 18 मई को महर्षि नारद की जयंती पर आगरा रोड स्थित गेस्ट हाउस में विश्व संवाद केंद्र के तत्वावधान में ऑपरेशन सिंदूर राष्ट्र का स्वाभिमान विषय पर आयोजित व्याख्यानमाला में कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में केवल दोषियों पर सटीक वार करके सिद्ध किया है कि गाजा व यूक्रेन की तरह हमारा लक्ष्य निरीह जनता को मारना नहीं था। भारत ने प्रभु राम की तरह धैर्य व मर्यादा पालन किया। पाकिस्तान परस्तों ने पहलगाम में मर्यादा को तोड़ा, जिसका भारत ने कठोर सबक दिया। अभी अशोक वाटिका उजाड़ी है, लंका दहन अभी बाकी है। 
विज्ञापन

मंचासीन अतिथिगण
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान का मनोबल ध्वस्त करने का काम किया, प्रोपेगेंडा वार को रोकने में भी पटखनी देने का काम बखूबी किया। पाकिस्तान का एयरबेस नष्ट किया, जो इनका सबसे मुख्य शक्ति केंद्र था। इस तरह भारत ने पाकिस्तान को सैन्य और आर्थिक रूप से कमजोर किया है। भारत के पक्ष में तुर्की व चीन के अतिरिक्त सारी दुनिया थी, यह बड़ी कूटनीतिक जीत है। पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार व चैनलों ने भी अपनी हार को स्वीकार किया। पाक संसद के विशेष सत्र में सत्ता के प्रति खुला विरोध प्रकट किया। पाकिस्तान में हिंदुओं की स्थिति बहुत खराब है व अत्यधिक भयभीत हैं।

उन्होंने कहा कि देश के भीतर का मोर्चा ब्रह्मोस, राफेल या सेना नहीं जनता को ही संभालना होगा। सोशल मीडिया पर चल रहे फेक नैरेटिव के सही गलत को जांचने व प्रसारित करने का काम भारत की जागरूक जनता को करना होगा। चीन व पाकिस्तान का एजेंडा परोसने वाले बहुत सारे यू ट्यूब चैनल पर व एक्स पर सक्रिय हैं। अंदर का युद्ध जारी है। इसलिए जागरूक रहकर शत्रु को शत्रुु की भाषा में जवाब देने का समय है। 


व्याख्यानमाला में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त संगीता सिंह और विशिष्ट अतिथि राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति अतिथि प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह थे। अध्यक्षता हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ. केके वार्ष्णेय ने की। कार्यक्रम का संचालन राजनारायण सिंह ने किया। पूर्व प्रचार प्रमुख डॉ. राजीव अग्रवाल, मनोज अग्रवाल नवीन प्रेस, अरुण शर्मा, महेश बघेल, राजेश पांचजन्य को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विभाग प्रचारक गोविंद, विभाग कार्यवाह योगेश आर्य, विभाग प्रचार प्रमुख भूपेंद्र शर्मा, दलवीर सिंह, ललित कुमार, सुनील भंडारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed