फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lawyers took out a march against the front office system

Aligarh News: फ्रंट ऑफिस व्यवस्था के खिलाफ वकीलों ने निकाला पैदल मार्च

Tue, 30 Jun 2026 02:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Lawyers took out a march against the front office system
अतरौली में पैदल मार्च निकालते अधिवक्ता। संवाद - फोटो : samvad
उप निबंधक कार्यालय में लागू की जा रही फ्रंट ऑफिस व्यवस्था के विरोध में सोमवार को अतरौली में वकील सड़कों पर उतर आए। सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। तहसील से शुरू हुआ पैदल और बाइक मार्च अवंतीबाई चौराहे तक पहुंचा, जहां सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

मार्च के दौरान वकीलों के हाथों में तख्तियां थीं और जुबान पर फ्रंट ऑफिस व्यवस्था मुर्दाबाद, वकील एकता जिंदाबाद के नारे थे। चेतावनी दी कि सरकार ने जल्द इस व्यवस्था को वापस नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। न्यायालय कार्य के बहिष्कार समेत बड़े कदम उठाए जाएंगे। प्रदर्शन में बार के पूर्व अध्यक्ष चौधरी शिव सिंह, राकेश यादव, सौरभ सक्सेना, नीलिमा पाठक, अमित शर्मा, विश्वेंद्र कुमार, श्रीपाल राजपूत, किशन राजपूत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed