फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lack of buses on Agra-Hathras route became a problem for the passengers

Aligarh News: आगरा- हाथरस रूट पर बसों की कमी बनी मुसाफिरों के लिए मुसीबत

Mon, 05 Dec 2022 07:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Lack of buses on Agra-Hathras route became a problem for the passengers
मैनपुरी में हो रहे उपचुनाव को लेकर रोडवेज की 20 बसों के वहां चले जाने से लोकल रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। खासकर हाथरस, आगरा, मथुरा, एटा एवं कासगंज आदि रूटों पर रोडवेज बसों की कमी देखी जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर से लेकर देर शाम तक इन रूटों पर जाने वाली बसों में काफी भीड़ देखने को मिली। आलम यह था कि यात्रियों को पहले तो घंटों बसें ही नहीं मिलीं और जो बसें पहुंची भी तो वह पहले से भरी हुईं थीं। इस दौरान मुसाफिरों में बस में सवार होने और सीट पर बैठने को लेकर धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन

यात्री खिड़कियों से होकर बस में अंदर जाने के लिए जतन करते रहे। सहालग के चलते यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। भीड़ के चलते बसें भी कम पड़ रहीं हैं। शहर के गांधीपार्क बस स्टैंड पर हाथरस, आगरा, एटा, कासगंज, मथुरा आदि रूटों पर चलने वाली बसों की कमी से यात्रियों को घंटों भटकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री पूछताछ केंद्र पर जाकर बसों के आने की जानकारी लेते रहे। महिला यात्री व बच्चे परेशान नजर आए। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक शरद सिंह ने बताया कि शादियों के चलते बसों में इन दिनों भीड़ बढ़ गई है। रोडवेज को अच्छा राजस्व भी मिल रहा है। चुनाव में कुछ बसों के चले जाने से कुछ रूटों पर बसों की कमी जरूर है, लेकिन यात्रियों की संख्या के अनुरूप उन रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed