फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Khwaja Halim Al-A-Khak with humid eyes

नम आंखों से ख्वाजा हलीम सुपुर्द-ए-खाक

Sat, 17 Feb 2018 02:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sat, 17 Feb 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
Khwaja Halim Al-A-Khak with humid eyes
पूर्व मंत्री ख्वाजा हलीम के जनाजे को एडीए शाहजमाल स्थित पारिवारिक कब्रिस्तान ले जाते लोग। - फोटो : amar ujala
समाजवादी सिपाही और राजनीति में शिष्टता की मिसाल रहे पूर्व मंत्री ख्वाजा हलीम को शुक्रवार को एडीए शाहजमाल स्थित उनके पारिवारिक कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। इस अवसर पर शहर की दिग्गज राजनीतिक हस्तियों सहित उनके रिश्तेदार, परिवार के लोग, पार्टीजन और भारी संख्या में चाहने वाले मौजूद थे। 
विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार की रात दिल्ली एक हॉस्पिटल में निधन हो जाने के बाद रात 2:30 बजे उनका शव सिविल लाइन स्थित उनके आवास बरगद हाउस पर लाया गया। यहां पर शुक्रवार सुबह से ही उनके आखिरी दर्शन के लिए लोगों का उमड़ना शुरू हो गया। शहर की राजनीतिक हस्तियों सहित सभी लोगों ने बरगद हाउस पहुंच कर ख्वाजा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


बरगद हाउस पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ठा. रक्षपाल सिंह, सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व विधायक जफर आलम, पूर्व विधायक  जमीरउल्लाह, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल, महापौर मो. फुरकान, जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू, पूर्व एमएलसी सुनील सिंह, विनोद सविता, पर्यावरणविद् सुबोध नंदन शर्मा सहित अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद ख्वाजा हलीम का जनाजा उनके पारिवारिक कब्रिस्तान एडीए शाहजमाल ईदगाह के सामने के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से कुछ दूर तक जनाजा कंधे पर चला इसके बाद फूलों से सजी एक गाड़ी में उनके जनाजे को रखा गया। ईदगाह स्थित उनके कब्रिस्तान पर पहुंच कर जुमे की नमाज के बाद जनाजे की नमाज अदा की गई। इसके बाद जनाजे को सुपुर्द ए खाक किया गया। यहां पर भी उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ लगी रही। पूर्व विधायक गुड्डू पंडित, बाबा फरीद आजाद, महापौर फुरकान, युवा सपा नेता शहाबज जफीर सहित अन्य लोग कब्रिस्तान पर मौजूद रहे।

इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों की जुबां पर ख्वाजा की नेक दिली और दरिया दिली की चर्चा रही। इस अवसर पर ख्वाजा हलीम के भाई और यूपीएससी के पूर्व सचिव ख्वाजा शाहिद, नवाब सईद इब्ने खां छतारी, पूर्व विधायक ठा. राकेश सिंह, मो. सगीर एमएस, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौ. बिजेंद्र सिंंह, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरवर शर्मा, सपा नेता सलमान शाहिद, काशिफ आब्दी, सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अहमद सईद सिद्दीकी, शिशुपाल यादव, शकील प्रधान, सपा के महानगर अध्यक्ष जावेद अजीज, अब्दुल हमीद घोषी, मुतंजिम किदवई, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष मो. सालिम, कुं. आमिर अली खान, कृपाल सिंह यादव, तेजवीर सिंह गुड्डू, भगवान शर्मा गुड्डू, पं. गिरीश यादव, नसीम शेरवानी, 1मुजाहिद किरमानी, पार्षद मुशर्रफ हुसैन, शाहिद मलिक आदि मौजूद थे। 

काजी पाड़ा के गलियों में ही रमता था मन
मूलरूप से पुराने शहर के मोहल्ला काजी पाड़ा में जन्मे ख्वाजा हलीम ने 90 के दशक में अपना नया घर सिविल लाइन में बरगद हाउस में बना लिया था और यहीं पर रहने लगे थे, लेकिन इसके बाद भी वह अक्सर पुराने लोगों से यही कहा करते थे कि काजी पाड़ा की गलियों में बैठकर गप्प मारने का मजा ही कुछ और है। उनके साथ ही सामाजिक सफर तय करने वाले पर्यावरणविद् सुबोध नंदन शर्मा कहते हैं कि वह अक्सर उनसे कहते कि यहां (सिविल लाइन में) तो सिर्फ वह लोग आते हैं जिन्हें काम होता है।

मुसलिम मुसाफिर खाना सहित कई बाजार रहे बंद 
पूर्व मंत्री और वरिष्ठ समाजवादी नेता ख्वाजा हलीम के निधन पर शोक में मुस्लिम मुसाफिर खाना, काजी पाड़ा, मोहल्ला पठानान, जयगंज डाकखाना आदि कई इलाकों में बाजार बंद रहे और लोगों की व्यापारिक गतिविधियां भी बंद रहीं। यह यहां के लोगों की ख्वाजा को अपनी तरह से श्रद्धांजलि थी। ख्वाजा हलीम मुस्लिम मुसाफिर खाने के मुतवल्ली भी थे। पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह ने कहा कि ख्वाजा ने अपना पूरा जीवन जनसेवा में गुजारा। बसपा नेता बाबा फरीद आजाद ने कहा कि एक संरक्षक के रूप में वह हमेशा उनके साथ रहेंगे। मो. पठानान में अमानुल्ला खां तनु के कार्यालय पर शोकसभा हुुई, जिसमें मो. उस्मान पाड़ा, खाई डोरा, काजी पाड़ा के लोगों मौलाना नौशाद, हसन खान, प्रदीप कुमार, मुन्नालाल, असदउल्लाह खान आदि ने श्रद्धांजलि दी। जिला कांग्रेस कमेटी  के उपाध्यक्ष तारिक ख्वाजा के काजी पाड़ा स्थित आवास पर शोकसभा हुई, जिसमें प्रमोद शर्मा, एमएल आजाद, मुनव्वर अली, मो. आजाद, वीरी सिंह बंजारा आदि ने श्रद्धांजलि दी। पूर्व विधायक और वरिष्ठ सपा नेता जफर आलम के कैंप कार्यालय पर एक शोकसभा आयोजित की गई। इस अवसर पर डॉ. कृपाल सिंह यादव, चाहत खां, नवान पार्षद, अबरार महान, अजय गौतम, जामिन जैदी, राहत अली, कुंवर दिल नवाज, इंजीनियर हाजी, शिशुपाल सिंह, कालीचरण, जकाउल्लाह, जाहिद खान, नीतू शर्मा, जतन शर्मा, वसीम जैदी आदि थे।

देर रात पहुंचे आजम
शुक्रवार की देर रात रामपुर से सपा के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान पहुंचे। उम्मीद की जा रही थी कि मुलायम सिंह यादव या तो स्वयं या उनके परिवार से कोई सदस्य ख्वाजा को श्रद्धांजलि देने आएगा, लेकिन किसी भी बड़े सपा नेता के नहीं आने पर इस बात की चर्चा रही। सपा नेताओं का कहना था बजट सत्र के चलते नेता गण नहीं आए हैं, लेकिन एक दो दिन बाद आ सकते हैं।

ख्वाजा हलीम के घर पहुंचे रालोद प्रदेश अध्यक्ष 
पूर्व कैबिनेट मंत्री ख्वाजा हलीम के निधन की सूचना पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ अजित सिंह ने रालोद के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री डॉ. मसूद अहमद और पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष डॉ. अनिल चौधरी को ख्वाजा साहब के घर शोक व्यक्त करने भेजा। रालोद के दोनों प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार शाम को ख्वाजा हलीम के घर पहुंचे और उनके बेटे जिब्रान ख्वाजा, भाई शाहिद ख्वाजा से शोक व्यक्त किया।  इस मौके पर जियाउर्रहमान, जिलाध्यक्ष रामबहादुर चौधरी, पूर्व विधायक गेंदालाल चौधरी मौजूद रहे।   


कांग्रेसियों ने भी दी श्रद्धांजलि
महानगर कांग्रेस कमेटी की मैरिस रोड पर शोक सभा में ख्वाजा हलीम को श्रद्धांजलि दी गई। राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल ने कहा कि हलीम बेदाग छवि वाले नेता थे। श्रद्धांजलि देने वालों में विजय लक्ष्मी सिंह, नौशाद कुरैशी, नाथूराम रसक, शाहरुख खान, गोपाल मिश्रा, आमिल हुसैन, अमजद हुसैन, शाहिद शैख, सोमवीर सिंह, तल्हा अबरार, एसएम शेहरोज, डॉ. शेरपाल सविता, अविनाश शर्मा, सआदत अली, आनंद बघेल, सलीम टेलर, मुकर्रम खान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed