{"_id":"6aea518f19a599db280aff2b","slug":"322-lakh-ujjwala-beneficiaries-to-receive-free-gas-cylinders-before-diwali-aligarh-news-c-2-gur1004-1104644-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दिवाली से पहले 3.22 लाख उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा निशुल्क गैस सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दिवाली से पहले 3.22 लाख उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा निशुल्क गैस सिलिंडर
विज्ञापन
गैस सिलिंडर।
- फोटो : Archive
दिवाली से पहले जिले के 3.22 लाख उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को निशुल्क रसोई गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। आपूर्ति विभाग की ओर से चार दिन के भीतर सभी लाभार्थियों तक सिलिंडर पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
इस संबंध में हैबिटेट सेंटर में आपूर्ति विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए सब्सिडी की घोषणा की। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार और जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने 10 महिलाओं को प्रतीकात्मक रूप से गैस सिलिंडर और सब्सिडी का चेक वितरित किया।
जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि जिले में उज्ज्वला योजना के कुल 3.22 लाख लाभार्थी हैं। जनपद में 64 गैस एजेंसियां संचालित हैं। इनमें 30 इंडियन गैस और 34 हिंदुस्तान पेट्रोलियम व भारत पेट्रोलियम की एजेंसियां शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी पात्र लाभार्थियों को निर्धारित समय में सिलिंडर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है।