फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kashmiri shawls enticing everyone in Aligarh exhibition

Aligarh Exhibition: नुमाइश में सबको लुभा रही कश्मीरी शॉल, 75 साल से बेच रही पांचवीं पीढ़ी

Wed, 01 Feb 2023 04:40 PM IST
चमन शर्मा रिंकू शर्मा
रिंकू शर्मा Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 01 Feb 2023 04:40 PM IST
सार

पतली सी कश्मीरी शॉल ठंड में जादू का काम करती है। कश्मीरी कलमकारी और फूलकारी की ये शॉल अलीगढ़ नुमाइश में आने वाले दर्शकों को अपनी ओर खींचने का काम कर रही हैं।

विज्ञापन
Kashmiri shawls enticing everyone in Aligarh exhibition
कश्मीरी शॉल दिखाता दुकानदार - फोटो : रूपेश कुमार

विस्तार

सर्दियों में शॉल का नाम लेते ही जेहन में सबसे पहले जो नाम आता है वो है कश्मीरी शॉल का। कश्मीरी शॉल की कलाकारी के कद्रदान देश और दुनिया में कम नहीं है। कश्मीर की पश्मीना शॉल दिखने में जितनी खूबसूरत होती है उतनी ही गर्म भी होती है। पतली सी शॉल ठंड में जादू का काम करती है। कश्मीरी कलमकारी और फूलकारी की ये शॉल नुमाइश में आने वाले दर्शकों को अपनी ओर खींचने का काम कर रही हैं।

विज्ञापन


राजकीय कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में कृष्णांजलि के बाहर सजे कश्मीरी बाजार में श्रीनगर से पांचवीं पीढ़ी के रूप में पहुंचे शरद खोड़ा ने बताया कि करीब 75 साल से अलीगढ़ की नुमाइश में दादा- पुरखे आ रहे हैं। अलीगढ़ वासियों का प्यार ही है कि इस सिलसिले को वे कायम रखे हुए हैं। वे खुद भी सात साल से यहां आ रहे हैं। 
विज्ञापन


ग्राहक को कश्मीरी शॉल दिखाता दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सर्दियों के मौसम में पश्मीना गर्म शॉल का इस्तेमाल सिर्फ ठंड भगाने के लिए ही नहीं, बल्कि स्टाइल दिखाने के लिए भी किया जाता है। लंबा-चौड़ा यह शॉल न सिर्फ लड़के और लड़कियों दोनों को ही पसंद आता है। 


उन्होंने बताया कि शॉल, स्टोन, कश्मीरी फैरन, गर्म शूट, कुर्ती, एंब्रोडरी गाउन, कोट, क्रेप, सिल्क की साडियां खूब भा रही है। उन्होंने बताया कि 1200 रुपये से लेकर 30 हजार रुपये कीमत की शॉल की अच्छी मांग है। उन्होंने बताया कि अभी नुमाइश की शुरूआत हुई है। 

जैसे-जैसे नुमाइश आगे बढ़ेगी ग्राहकों की संख्या भी बढ़ेगी। कोरोना के बाद इस बार उम्मीद है कि नुमाइश में अच्छी बिक्री होगी। उन्होंने बताया कि कश्मीर से करीब आठ-दस दुकानदार हर साल नुमाइश में आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed