फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   jip president will be made clean, all parties away from majority

जिपं अध्यक्ष बनवाएंगे निर्दल, बहुमत से दूर सभी दल

Tue, 04 May 2021 12:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
jip president will be made clean, all parties away from majority
जिला पंचायत के बहु प्रतिक्षित चुनाव नतीजे सोमवार देर शाम सामने आ गए हैं। भाजपा, सपा, बसपा और रालोद में से किसी दल को इस बार जिला पंचायत सदन में बहुमत नहीं मिला है। सर्वाधिक सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीती हैं। इसलिए अब जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाने में निर्दलीयों की भूमिका अहम हो गई है। उनके बिना किसी पार्टी का अध्यक्ष नहीं बन सकता है।
विज्ञापन

भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद दावेदार विजय देवी, सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदार अर्चना सिंह चुनाव जीत गई हैं। भाजपा नेता राजेश भारद्वाज की पुत्रवधु खुशबू भारद्वाज चुनाव हार गई हैं। नतीजे सामने आने के बाद से निर्दलीयों से मान मनौव्वल होने लगा है।
विज्ञापन

खासतौर पर पार्टियों से बागी होकर चुनाव लड़े और जीते नेताओं का कद बढ़ गया है। भाजपा से समर्थन नहीं मिलने पर छह बागी प्रत्याशी निर्दलीय होकर मैदान में उतरे थे, जो जीत गए हैं। हालांकि, इनके खिलाफ पार्टी स्तर से अनुशासनात्मक कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन पार्टी इनको अपनी ओर मिला कर देख रही है। ऐसे में पार्टी सदन में सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। फिलहाल नौ सदस्यों के साथ भाजपा जिला पंचायत में सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 निर्दलीय चुनाव में जीते
1- बिजौली प्रथम वार्ड नंबर-1 से बिजेंद्र सिंह यादव--
2- बिजौली द्वितीय वार्ड नंबर-2 से उमेश यादव
3- बिजौली तृतीय वार्ड नंबर-3 से सुमन देवी
4- बिजौली चतुर्थ वार्ड नंबर-4 से मुकेश यादव
5- अतरौली द्वितीय वार्ड नंबर-6 से जसोदा देवी
6- टप्पल प्रथम वार्ड नंबर-16 से अंजू देवी
7- टप्पल द्वितीय वार्ड नंबर-17 से योगेश प्रधान
8- खैर चतुर्थ वार्ड नंबर-23 से प्रदीप चौधरी
9- गोंडा प्रथम वार्ड नंबर-24 से पिंटू चौधरी
10- गोंडा द्वितीय वार्ड नंबर-25 से जयवीर चौधरी
11- गोंडा तृतीय वार्ड नंबर-26 से ममता चौधरी
12- इगलास द्वितीय वार्ड नंबर-29 से सुरेखा चौधरी
13- इगलास तृतीय वार्ड नंबर-30 से जोगेश चौधरी उर्फ पिंटू
14- गंगीरी द्वितीय वार्ड नंबर-44 से महावीर यादव
15- गंगीरी चतुर्थ वार्ड नंबर-46 से रैदास वाल्मीकि
भाजपा के छह बागी विजयी हुए
1- अतरौली चतुर्थ वार्ड नंबर-8 से पुष्पेंद्र सिंह
2- जवां प्रथम वार्ड नंबर-9 से लाल सिंह
3- जवां द्वितीय वार्ड नंबर-10 से प्रेमपाल सिंह
4- चंडौस तृतीय वार्ड नंबर-15 से रिंकी चौधरी
5 -खैर द्वितीय वार्ड नंबर-21 से पिंकी देवी
6- लोधा प्रथम वार्ड नंबर-32 से मीना देवी
सपा के सात विजयी सदस्य
1- अतरौली प्रथम वार्ड नंबर-5 से सोमेश चौधरी
2- गोंडा चतुर्थ वार्ड नंबर-27 से जितेंद्र सिंह
3- धनीपुर प्रथम वार्ड नंबर-36 से सुमन देवी
4- अकराबाद प्रथम वार्ड नंबर-40 से संजू दिवाकर
5- अकराबाद द्वितीय वार्ड नंबर-41 से बिजेंद्र यादव
6- गंगीरी तृतीय वार्ड नंबर-45 से बबलू होल्कर
7- गंगीरी प्रथम वार्ड नंबर-43 से अर्चना देवी
भाजपा के नौ विजयी सदस्य
1- अतरौली तृतीय वार्ड नंबर-7 से प्रवेशवती
2- जवां चतुर्थ वार्ड नंबर-12 से ज्योति धनगर
3- टप्पल चतुर्थ वार्ड नंबर-19 से कृष्णपाल लाला
4- लोधा द्वितीय वार्ड नंबर-33 से मीनेश सिंह
5- लोधा तृतीय वार्ड नंबर-34 से मिथलेश देवी
6- धनीपुर तृतीय वार्ड नंबर-38 से गीता देवी
7- धनीपुर चतुर्थ वार्ड नंबर-39 से रवि कुमार
8- अकराबाद तृतीय वार्ड नंबर-42 से भूपेश बघेल
9- गंगीरी पंचम वार्ड नंबर-47 से विजय सिंह
बसपा के पांच विजयी सदस्य
1- जवां तृतीय वार्ड नंबर-11 से फारूख अहमद
2- चंडौस प्रथम वार्ड नंबर-13 से संजय
3- चंडौस द्वितीय वार्ड नंबर-14 से धर्मवती जाटव
4- खैर प्रथम वार्ड नंबर-20 से बेबी शर्मा
5- लोधा चतुर्थ वार्ड नंबर-35 से रानी जाटव
राष्ट्रीय लोकदल के चार सदस्य विजयी
1- टप्पल तृतीय वार्ड नंबर-18 से ओमपाल सूर्यवंशी
2- खैर तृतीय वार्ड नंबर-22 से कुलदीप चौधरी
3- इगलास प्रथम वार्ड नंबर-28 से अमित ठेनुआ
4- इगलास चतुर्थ वार्ड नंबर-31 से राजकुमारी देवी
भीम आर्मी पार्टी
1- धनीपुर द्वितीय के वार्ड 37 से दुर्गेश देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed