फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jhansi, Allahabad, Azamgarh and Meerut win match

झांसी, इलाहाबाद, आजमगढ़ व मेरठ ने जीते मैच

Tue, 24 Oct 2017 01:01 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Tue, 24 Oct 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
Jhansi, Allahabad, Azamgarh and Meerut win match
झांसी, इलाहाबाद, आजमगढ़ व मेरठ ने जीते मैच - फोटो : Rupesh
 सीनियर पुरुष प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में झांसी, इलाहाबाद, आजमगढ़ व मेरठ की टीम अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। आज (मंगलवार) मेजबान अलीगढ़ का मुकाबला आगरा से होगा।
विज्ञापन


 महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में हो रही फुटबॉल प्रतियोगिता का पहला मैच मीरजापुर व झांसी के बीच खेला गया। मीरजापुर के फारवर्ड खिलाड़ी किशन ने पहले हाफ के 18वें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। मगर, यह बढ़त ज्यादा देर तक नहीं रही।
विज्ञापन


25वें मिनट में झांसी के राम शक्ति यादव ने 25वें मिनट में गोल करके टीम को बराबरी पर ला दिया। 70वें मिनट में राम शक्ति ने अपना और टीम की ओर दूसरा गोल करके टीम 2-1 से बढ़त दिला दी। एक समय लग रहा था कि टीम जीत जाएगी, लेकिन मैच के अंतिम क्षण में किशन ने दूसरा गोल दागकर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कई मूव बनाए, लेकिन गोल नहीं कर सकी। मैच बराबरी पर खत्म हो गया। मैच का फैसला टाईब्रेकर से हुआ। इसमें झांसी ने मीरजापुर को 6-3 से हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मैच इलाहाबाद और सहारनपुर के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। इलाहाबाद के फारवर्ड खिलाड़ी आमिर खान ने 45वें मिनट में मैदानी गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में सहारनपुर के खिलाड़ियों को गोल करने कई मौके मिले, लेकिन उसे गंवा दिया। इलाहाबाद ने 1-0 से मैच जीत लिया। मैच के दौरान खिलाड़ी को चोट पहुंचाने के चलते दोनों टीम के खिलाड़ियों में तकरार हो गई।

तीसरा मैच में आजमगढ़ व बस्ती के मध्य खेला गया। मैच की शुरुआती दौर में आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने दबाव बना लिया। एच कुमार यादव ने 25वें मिनट में गोल दागकर आजमगढ़ को 1-0 से बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में प्रिंस यादव ने दूसरे हाफ के 56वें मिनट में फुटबॉल को जाल में उलझाकर टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी, जो मैच खत्म होने तक कायम रहा।


चौथा मैच मेरठ व फैजाबाद के बीच खेला गया। दोनों ने टीमों ने शानदार खेल दिखाया। दोनों हाफ में कोई टीम गोल नहीं कर सकी। आखिरकार मैच का फैसला टाईब्रेकर से हुआ। इसमें मेरठ ने फैजाबाद को 3-1 से हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed