फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Janta Curfew Updates News in Hindi aligarh shah jamal PM Modi Coronavirus

अलीगढ़: शाहजमाल धरने में 'जनता कर्फ्यू' बेअसर, 500 से ज्यादा महिलाएं धरनास्थल पर पहुंची

Sun, 22 Mar 2020 11:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 22 Mar 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
Janta Curfew Updates News in Hindi aligarh shah jamal PM Modi Coronavirus
500 से ज्यादा महिलाएं धरनास्थल पर पहुंची - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ में प्रशासन की लाख अपीलों के बाद भी जिद पर अड़ी महिलाओं की संख्या रविवार को 500 से अधिक पहुंच गई। सीएए और एनआरसी के विरोध में शाहजमाल ईदगाह के सामने जारी धरना प्रदर्शन में जनता कर्फ्यू रविवार सुबह से ही बेअसर दिखाई दिया। 
विज्ञापन


जनता कर्फ्यू में सहभागिता कि लाख अपीलों के बाद भी यह महिलाएं अपनी जिद पर अड़ी रहीं। पिछले 2 सप्ताह से यहां 40 से 50 महिलाओं की ही भीड़ दिन में दिखाई दे रही थी, लेकिन रविवार को यह संख्या अचानक से 500 से 600 के करीब पहुंच गई। थाना पुलिस ने यहां धरने को आने वाली महिलाओं को समझाने की कोशिशें करते हुए लौटाना चाहा तो महिलाओं ने उग्र तरीके से नारेबाजी की। 
विज्ञापन


महिलाओं ने साफ कहा कि उन्हें कोरोना वायरस से नहीं बल्कि मोदी के काले कानून से खतरा है। कोरोना वायरस से हिफाजत अल्लाह करेगा। पुलिस प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर में धारा 144 लागू है। कोरोना वायरस के अलर्ट के चलते 10 से अधिक लोगों को एक साथ ना इकट्ठा होने की चेतावनी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी यह महिलाएं यहां पर भारी संख्या में आकर बैठी इससे उन्होंने सरकारी आदेशों की अवहेलना की है। इन सभी महिलाओं को चिन्हित करने का काम किया जा रहा है। इन सब के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed