फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jamia puts students to the test before the exam... 25 students miss their paper

Aligarh News: पेपर से पहले जाम ने लिया इम्तिहान.. 25 छात्रों की परीक्षा छूटी

Mon, 22 Jun 2026 02:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Jamia puts students to the test before the exam... 25 students miss their paper
केंद्र पर पहुंचने के लिए दौड़ लगाती छात्रा। संवाद
नीट पुनर्परीक्षा देने अलीगढ़ पहुंचे छात्रों का पेपर से पहले जाम ने इम्तिहान लिया। रविवार को शहर में भीषण जाम के कारण 25 छात्र-छात्राओं की परीक्षा छूट गई। छर्रा से डीएस इंटर काॅलेज केंद्र पर परीक्षा देने पहुंची जैनब समय पर नहीं पहुंच सकी। देरी से पहुंचने पर जैनब प्रवेश की गुहार लगाती रही। काफी मिन्नतों के बाद जब प्रवेश नहीं मिला तो वह फूट-फूटकर रोने लगी। इस केंद्र पर जैनब समेत तीन अन्य छात्रों की परीक्षा छूट गई।
विज्ञापन


रविवार को जिले के 18 केंद्रों पर परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 8892 विद्यार्थियों में से 8115 ने परीक्षा दी, जबकि 777 अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा देकर निकले छात्रों ने बताया कि इस बार पिछली बार से कठिन प्रश्न थे। फिजिक्स के कठिन सवालों ने विद्यार्थियों के ज्ञान को परखा।
विज्ञापन


रविवार को दोपहर दो से शाम 5ः15 बजे तक परीक्षा हुई। इससे पूर्व आरएएफ और पुलिस बल की निगरानी में सभी केंद्रों तक प्रश्न पत्र पहुंचा। केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से पहले और संपन्न होने के बाद तक अर्द्धसैनिक और पुलिस बल की तैनाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएमयू के आर्ट्स फैकल्टी में बने केंद्र पर पांच विद्यार्थी पानी की बोतल परीक्षा कक्ष तक ले जाना चाह रहे थे, लेकिन उन्हें प्रवेश द्वार पर रोक लिया गया। कुछ पेन और पेंसिल भी अंदर लेना चाह रहे थे, लेकिन उसे परीक्षा कक्ष के बाहर रखवा दिया गया।


परीक्षा देकर निकले अधिकांश विद्यार्थियों ने बायोलॉजी, केमिस्ट्री का पेपर संतुलित बताया, लेकिन फिजिक्स के प्रश्नों को कठिन बताया। परीक्षा के को-आर्डिनेटर खुशीराम ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच प्रश्न पत्रों को केंद्र तक पहुंचाया गया। केंद्रों पर आरएएफ के जवानों और पुलिस बल की तैनाती रही।


- बायोलॉजी का खंड सबसे बेहतर रहा, लेकिन फिजिक्स और केमिस्ट्री में कई प्रश्न विचार पर आधारित थे। परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए कड़ी तैयारी की थी। - अंकित, संभल
- पेपर का स्तर कुल मध्यम से कठिन रहा। फिजिक्स और रसायन विज्ञान के कुछ सवालों ने काफी समय लिया। बायोलॉजी अपेक्षाकृत आसान रही। - आदर्श, खेरेश्वर

रसायन विज्ञान में ऑर्गेनिक और फिजिकल केमिस्ट्री के कुछ प्रश्न उलझाने वाले थे। फिजिक्स में न्यूमेरिकल और एप्लीकेशन आधारित सवाल चुनौतीपूर्ण रहे। - नितेश, कासगंज

- बायोलॉजी ने आत्मविश्वास बढ़ाया, लेकिन फिजिक्स में कई प्रश्न ऐसे थे। पेपर आसान नहीं था, अच्छी तैयारी वाले विद्यार्थियों को ही फायदा मिलेगा। - मनसुई, धनीपुर

केंद्र पर पहुंचने के लिए दौड़ लगाती छात्रा। संवाद

केंद्र पर पहुंचने के लिए दौड़ लगाती छात्रा। संवाद

केंद्र पर पहुंचने के लिए दौड़ लगाती छात्रा। संवाद

केंद्र पर पहुंचने के लिए दौड़ लगाती छात्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed