फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jagatpur defeated Chandaus in the final match

Aligarh News: फाइनल मुकाबले में जगतपुर ने चंडौस को हराया

Fri, 20 Jun 2025 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Jagatpur defeated Chandaus in the final match
कस्बे के पुराने नगर पंचायत भवन के सामने के मैदान में हो रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। चंडौस व जगतपुर की टीमों के बीच खेला गया यह मुकाबला बेहद रोचक रहा। चंडौस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 102 रन बनाए। जवाब में उतरी जगतपुर की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 12.2 ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जगतपुर की टीम इस टूर्नामेंट की विजेता बनी।
विज्ञापन

गभाना नगर पंचायत के चेयरमैन कुंवर अभिमन्युराज सिंह व अशोक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से विजेता और उप विजेता टीम को ट्राॅफी, 21 हजार रुपये नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। मैन ऑफ द सीरीज अमित जगतपुर को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। चेयरमैन ने कहा कि कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं को नशे से दूर रखने में खेलों की अहम भूमिका है। इस दौरान बंटी सिंह, मुनेशपाल सिंह, नसीम खां, सोनू सिंह, नंदा सिंह, मोहित सिंह, रविराज सिंह, जिम्मी ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed