फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Issues of Khair Jattari bypass Gabhana underpass Khereshwar flyover raised in the House

Aligarh News: सदन में उठे खैर-जट्टारी बाईपास, गभाना अंडर पास, खेरेश्वर फ्लाईओवर के मुद्दे

Sat, 11 Feb 2023 02:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 11 Feb 2023 02:57 AM IST
सार

अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम ने संसद में खैर-जट्टारी में बाईपास, गभाना के बरौली कट पर अंडरपास व खेरेश्वर पर फ्लाईओवर की मांग उठाई।

विज्ञापन
Issues of Khair Jattari bypass Gabhana underpass Khereshwar flyover raised in the House
सतीश गौतम

विस्तार

लोकसभा में शून्य काल के दौरान सांसद सतीश गौतम ने अपने जिले के तीन विषय उठाते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से उनको पूरा कराने की मांग की है। इस दौरान उन्होंने खैर-जट्टारी में बाईपास, गभाना के बरौली कट पर अंडरपास व खेरेश्वर पर फ्लाईओवर की मांग उठाई।

विज्ञापन


लोकसभा में सांसद को शुक्रवार को बोलने का मौका मिला। इस दौरान उनके द्वारा कहा गया कि अलीगढ़ जनपद को तीन हाईवे मिले हैं। जिन पर लगातार काम हो रहे हैं। मगर उनके जिले के नए अलीगढ़-पलवल एनएच 334-डी पर खैर व जट्टारी में बाईपास की जरूरत बताई। कहा कि अलीगढ़ से इस मार्ग से डेढ़ घंटे दिल्ली का रास्ता है।
विज्ञापन


मगर इन दोनों कस्बों में जाम परेशानी पैदा करता है। इसी तरह उन्होंने एनएच-34 पर बरौली कट गभाना पर सड़क दुर्घटना रोकने को अंडरपास व खेरेश्वर चौराहे पर फ्लाईओवर की आवाज उठाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed