फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Investigation at Anand Metals uncovers bogus purchases worth Rs 50 lakh

Aligarh News: आनंद मेटल पर जांच में 50 लाख की बोगस खरीद उजागर, 10 लाख का माल सीज

Thu, 16 Apr 2026 03:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 16 Apr 2026 03:11 AM IST
सार

विभाग को आनंद मेटल के व्यापारिक लेन-देन में विसंगतियों की सूचना आधुनिक डाटा एनालिसिस टूल के जरिए मिली थी। इसके बाद ही एसआईबी ने इस सुनियोजित कार्रवाई को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Investigation at Anand Metals uncovers bogus purchases worth Rs 50 lakh
आनंद मेटल पर छापेमारी के दौरान कार्रवाई करती राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग की टीम - फोटो : विभाग

विस्तार

जीएसटी विभाग की एसआईबी (विशेष अनुसंधान शाखा) टीम ने 15 अप्रैल् को आगरा रोड स्थित न्यू आरकेपुरम में एल्युमीनियम स्क्रैप के कारोबारी आनंद मेटल पर छापा मारा। यहां से लगभग 50 लाख रुपये की फर्जी (बोगस) खरीद और 10 लाख रुपये का बिना कागजात वाला माल पकड़ा गया है।

विज्ञापन


बुधवार को जैसे ही एसआईबी की टीम असिस्टेंट कमिश्नर शिव कुमार सिंह के नेतृत्व में संस्थान पर पहुंची, इसकी भनक शहर के व्यापार मंडलों को लग गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में व्यापारी और पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


हालांकि, विरोध और व्यापारियों की मौजूदगी के बावजूद अधिकारियों ने अपनी जांच जारी रखी और सभी संदिग्ध दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया। जांच अधिकारी शिव कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान फर्म संचालक एल्युमीनियम स्क्रैप से संबंधित 10 लाख रुपये के माल के स्वामित्व के कोई भी वैध दस्तावेज या प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। पूरे माल को मौके पर ही सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जो सबसे चौंकाने वाला तथ्य सामने आया, वह है 50 लाख की बोगस खरीद। प्राथमिक जांच के अनुसार फर्म संचालक द्वारा बिना जीएसटी चुकाए माल की खरीद-बिक्री की जा रही थी। इस खेल में शहर के कई नामी मेटल और हार्डवेयर निर्माता भी शामिल हैं, जिन्होंने टैक्स बचाने के चक्कर में बिना कागजों के माल खरीदा है। एसआईबी अब उन सभी फर्मों की सूची तैयार कर रही है जिन्होंने आनंद मेटल से अवैध रूप से व्यापार किया है। विभाग जल्द ही इन सभी को नोटिस जारी कर जवाब तलब करेगा।


डाटा एनालिसिस से पकड़ा गया झोल
विभाग को आनंद मेटल के व्यापारिक लेन-देन में विसंगतियों की सूचना आधुनिक डाटा एनालिसिस टूल के जरिए मिली थी। इसके बाद ही एसआईबी ने इस सुनियोजित कार्रवाई को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed