एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन के प्रति क्षेत्राधिकारी द्वितीय यातायात ने अलबरकात स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। क्षेत्राधिकारी मोहसिन खान, टीआई केपी गौड़, महिला उप निरीक्षक अलका तोमर, वर्षा शर्मा, थाना सरिता, टीएसआई नीरज, टीएसआई राम मेहर सिंह, टीएसआई नीरज कुमार, हेड कांस्टेबल अनुपम कुमार ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों व संकेतों की जानकारी दी। छात्राओं को 1090, वुमन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या जाहिदा सिद्दीकी, हॉस्टल अधीक्षक एएच इमाम, स्कूल के संयुक्त सचिव डॉ. अहमद, शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।