{"_id":"6aa6657fea606b8a4e07ddc5","slug":"in-aligarh-woman-committed-suicide-by-hanging-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: महिला ने फंदे से लटक कर दी जान, जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का है इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: महिला ने फंदे से लटक कर दी जान, जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का है इंतजार
Sun, 13 Sep 2026 02:28 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:28 PM IST
सार
कल्पना शर्मा ने कमरे का गेट अंदर से बंद कर रखा था। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
महिला ने की खुदकुशी
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
महिला ने कमरे में खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। शुरूआती जांच में माना जा रहा है कि महिला ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
अलीगढ़ के थाना सासनीगेट क्षेत्र में रविवार को 38 वर्षीय महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सीओ प्रथम संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि 38 वर्षीय कल्पना शर्मा ने कमरे का गेट अंदर से बंद कर रखा था। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन