फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Illegal hoardings

अलीगढ़ः अवैध होर्डिंग्स और पोस्टर लगाने वालों को नोटिस

Sat, 09 Oct 2021 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Illegal hoardings
स्मार्ट सिटी की सुंदरता खराब करने वाले लोगों पर कार्रवाई होगी। अवैध होर्डिंग्स, पोस्टर व बैनर आदि लगाने वाले 20 लोगों को चिन्हित किया गया है। अब नगर निगम द्वारा इन लोगों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रमुख मार्गों एवं स्थानों पर अवैध होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर एवं पंपलेट आदि लगाकर कुछ लोग स्मार्ट सिटी की सुंदरता खराब कर रहे हैं। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम ने इसका संज्ञान लिया है। शहर में 20 लोगों को चिन्हित कर नोटिस जारी कर रहा है। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि पहले फाइन लगाकर चेतावनी दी जाएगी। उसके बाद सुधार नहीं हुआ तो नगर निगम द्वारा थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि लोग मनचाहे तरीके से पोस्टर आदि लगाकर शहर की छवि खराब कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

अवैध होर्डिंग्स, फ्लैक्स से आर्थिक नुकसान
अवैध होर्डिंग्स, फ्लैक्स, बैनर व पोस्टर आदि से स्मार्ट सिटी की सुंदरता तो खराब हो ही रही है। इसके साथ ही राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। इससे नगर निगम को प्रति वर्ष 2.25 करोड़ रुपये की आमदनी होती है। दो एजेंसी को यूनिपोल एवं विद्युत पोल का ठेका दिया गया है। बेतरतीब होर्डिंग्स, फ्लैक्स, बैनर और पोस्टर आदि से दुर्घटना की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed